ePaper

डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बैठक कर लोगों को किया जागरूक

Updated at : 18 Sep 2025 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बैठक कर लोगों को किया जागरूक

मांझा. स्थानीय बाजार में डेंगू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. दो दिनों में यहां दो महिलाओं की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन

मांझा. स्थानीय बाजार में डेंगू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. दो दिनों में यहां दो महिलाओं की मौत हो चुकी है. हालात को देखते हुए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के साथ बैठक कर डेंगू से बचाव और इसके लक्षणों की जानकारी दी. टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि घर और आसपास की जगह को साफ-सुथरा रखें. टूटे बर्तनों, कूलर और फ्रिज में पानी जमा नहीं होने दें. दिन में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें. तेज बुखार, सिर, बदन और जोड़ों में दर्द होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच कराने की अपील की गयी. जनप्रतिनिधियों की मांग पर मांझा बाजार में फॉगिंग भी करायी गयी. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तारिक इब्राहिम, यूनिसेफ की रूबी कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार, बीसीएम सुनील कुमार समेत कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन