गोपालगंज सदर अस्पताल में टूटी व्हीलचेयर के सहारे मरीज, संतुलन बिगड़ने से हादसे का डर

Updated:
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड के समीप टूटे हुए विल चेयर की तस्वीर

Gopalganj Sadar Hospital: गोपालगंज सदर अस्पताल में मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक ले जाने के लिए व्हीलचेयर की जर्जर हालत चिंता का विषय बनी हुई है. कई व्हीलचेयर टूटी हुई हैं, जिससे मरीजों के गिरने का खतरा बढ़ गया है. परिजनों ने तत्काल मरम्मत या नई व्यवस्था की मांग की है.

विज्ञापन

Gopalganj Sadar Hospital: मॉडल सदर अस्पताल में मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक पहुंचाने के लिए उपलब्ध व्हीलचेयर की बदहाल स्थिति परेशानी का कारण बनी हुई है. अस्पताल में कई व्हीलचेयर टूटे और जर्जर हालत में हैं. इसके बावजूद मरीजों को इन्हीं व्हीलचेयर पर बैठाकर वार्ड तक ले जाना पड़ रहा है. इस दौरान संतुलन बिगड़ने से मरीजों के गिरने की घटनाएं भी सामने आने की बात परिजनों ने कही है.

परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते खराब व्हीलचेयर की मरम्मत नहीं करायी गयी या नयी व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं की गयी, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है. खासकर गंभीर मरीजों को टूटी व्हीलचेयर से ले जाने में जोखिम और बढ़ जाता है.

मरीजों ने बतायी टूटी व्हीलचेयर की परेशानी

मांझा थाना क्षेत्र के देवापुर गांव से इलाज कराने पहुंचे सुरेश महतो ने बताया कि वार्ड में जाने के लिए जो व्हीलचेयर मिली, वह काफी टूटी हुई थी. उस पर बैठने में भी डर लगता है. मरीज की हालत गंभीर होने पर ऐसी व्हीलचेयर से गिरने का खतरा और बढ़ जाता है.

बरौली से आये कैलाश राय ने कहा कि मरीज को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक ले जाने के लिए व्हीलचेयर जरूरी है, लेकिन अस्पताल में कई चेयर खराब हैं. पहिये और सीट की स्थिति ठीक नहीं है. ऐसी व्यवस्था से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी होती है और कभी भी दुर्घटना हो सकती है.

वहीं, थावे थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव से आये ब्रजेश सहनी ने कहा कि मरीज को व्हीलचेयर पर बैठाकर ले जाने के दौरान कई बार चेयर का संतुलन बिगड़ जाता है. यदि मरीज गंभीर हो तो नीचे गिरने से उसकी स्थिति और खराब हो सकती है. उन्होंने अस्पताल प्रशासन से सभी व्हीलचेयर की तत्काल जांच कराने की मांग की.

फोटो नं 103. इमरजेंसी वार्ड में टूटे हुए व्हीलचेयर पर मरीज को ले जाते परिजन. | Prabhat Khabar Network
इमरजेंसी वार्ड में टूटे हुए व्हीलचेयर पर मरीज को ले जाते परिजन.

अस्पताल प्रबंधन ने जांच और मरम्मत का दिया भरोसा

अस्पताल प्रबंधक जान महम्मद ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता है. खराब व्हीलचेयर की जानकारी मिलने पर उनकी जांच करायी जायेगी. जो व्हीलचेयर मरम्मत योग्य होंगी, उनकी मरम्मत करायी जायेगी. जरूरत के अनुसार नयी व्हीलचेयर की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को भी जानकारी दी जायेगी. मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


विज्ञापन
मनीष राज

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन