गोपालगंज: कटेया मुख्य पार्षद ने फर्जी सोशल मीडिया आईडी से साजिश का लगाया आरोप, थाने में शिकायत

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते नगर अध्यक्ष व सभी वार्ड पार्षद

कटेया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार राय ने फर्जी सोशल मीडिया आईडी के माध्यम से करीब छह वर्षों से जनता को उकसाने और अप्रिय घटना की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है. पूर्व में भी पुलिस और साइबर सेल को दी गई सूचनाओं के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने चिंता जताई है.

विज्ञापन

Fake Social Media ID: कटेया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार राय ने फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर करीब छह वर्षों से जनता को उकसाने और उनके खिलाफ अप्रिय घटना की साजिश रचने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने गुरुवार को कटेया थानाध्यक्ष को पत्र देकर मामले में विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है.

पहले भी पुलिस और साइबर सेल को दी गयी थी सूचना

मुख्य पार्षद ने बताया कि फर्जी आईडी के माध्यम से की जा रही आपत्तिजनक गतिविधियों की जानकारी पूर्व में भी पुलिस और साइबर सेल के अधिकारियों को दी जा चुकी है. थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 से विरोधी गुट की ओर से समय-समय पर फर्जी आईडी के माध्यम से लोगों को उत्तेजित कर उनके खिलाफ अप्रिय घटना की साजिश रची जा रही थी.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस महानिदेशक बिहार, साइबर सेल बिहार, स्थानीय थाना प्रभारी और मुख्यमंत्री सहयोग पोर्टल पर भी शिकायत की गयी थी.

बैठक करते नगर अध्यक्ष व सभी वार्ड पार्षद | Prabhat Khabar Network
बैठक करते नगर अध्यक्ष व सभी वार्ड पार्षद

शिकायत के आधार पर जुटायी गयी तकनीकी जानकारी

मुख्य पार्षद के अनुसार, मुख्यमंत्री सहयोग पोर्टल पर अपलोड शिकायत के आधार पर कटेया थानाध्यक्ष की ओर से शिकायत डाउनलोड की गयी. इसके बाद संबंधित यूआरएल का एलपी एड्रेस प्राप्त किये जाने की जानकारी उन्हें मिली है.

उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की बात सामने आने के बाद फर्जी आईडी को डिलीट कर दिया गया और व्हाट्सऐप का इस्तेमाल भी बंद कर दिया गया.

जान-माल की सुरक्षा को लेकर जतायी आशंका

मुख्य पार्षद ने मामले को अपने जान-माल की सुरक्षा और पद की अवमानना से जुड़ा बताया है. उन्होंने सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति की हत्या का हवाला देते हुए आशंका जतायी कि उनके साथ भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है. उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

बैठक करते नगर अध्यक्ष व सभी वार्ड पार्षद | Prabhat Khabar Network
बैठक करते नगर अध्यक्ष व सभी वार्ड पार्षद

छह वर्षों से मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाने का आरोप

राजेश कुमार राय ने पत्र में कहा है कि फर्जी आईडी के माध्यम से करीब छह वर्षों से उनके मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को नगर पंचायत की मासिक बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव संख्या-02 सभी सदस्यों की सहमति से पारित किया गया है. आवेदन के साथ प्रस्ताव की छायाप्रति भी संलग्न की गयी है.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन