सीएम सम्राट चौधरी के संभावित गोपालगंज दौरे को लेकर तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने हेलीपैड का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

बिस्कोमान भवन में बने हैलीपैड का निरीक्षण करते डीएम व एसपी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित गोपालगंज दौरे के मद्देनज़र जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। डीएम समीर सौरभ और एसपी विनय तिवारी ने बिस्कोमान भवन स्थित हेलीपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन

Samrat Chaudhary Gopalganj tour: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित गोपालगंज दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में डीएम समीर सौरभ एवं पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बिस्कोमान भवन में बने हेलीपैड का निरीक्षण किया.

हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने मुख्यमंत्री के संभावित आगमन एवं प्रस्थान को लेकर हेलीपैड पर की जा रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक इंतजामों की जानकारी ली.

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

डीएम एवं एसपी ने मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन की स्थिति में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को पहले से ही दुरुस्त रखने की जरूरत है.

आगमन से प्रस्थान तक सुचारु व्यवस्था पर जोर

जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के संभावित गोपालगंज दौरे को लेकर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है. प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कार्यक्रम निर्धारित होने की स्थिति में मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक सभी व्यवस्थाएं सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हों.

Also Read: जल्द नये रूप में दिखेगा सोनपुर, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और हरिहरनाथ कॉरिडोर बनेगा गेम चेंजर, मास्टर प्लान पर हुई बात


विज्ञापन
संजय कुमार अभय

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन