Gopalganj News : ऋषि-मुनियों के जमाने से महिलाओं को मिला देवी का सम्मान : राजीव

Gopalganj News : नाबार्ड के डीडीएम डॉ अनुपम लाल कुसुमाकर की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया.
गोपालगंज. नाबार्ड के डीडीएम डॉ अनुपम लाल कुसुमाकर की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कोऑपरेटिव बैंक के कॉन्फ्रेंस हॉल में दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी पूनम कुमारी, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार, कृषि विज्ञान के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ रामकृष्ण राय, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार, एआरएम सचिन कुमार, राजेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
नाबार्ड के किये गये कार्यों पर हुई चर्चा
इस मौके पर डीडीएम ने कहा कि सामूहिक रूप से हम लैंगिक समानता के लिए कार्रवाई में तेजी ला सकते हैं. महिला दिवस के अवसर पर नाबार्ड द्वारा जिले में किये गये कार्यों की चर्चा की गयी, जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से महिलाओं के जीवन को प्रभावित करते हैं. वर्ष 2025-26 जिले में ₹6,559 करोड़ की ऋण की संभावना है. नाबार्ड का गोपालगंज जिले में क्रियान्वयन के बारे विस्तार पूर्वक बताया गया. जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए गैर सरकारी संगठनों के फील्ड कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण दिया जाता है. वर्तमान में जिलों में सात एफपीओ कार्यरत हैं. ग्रामीण महिलाओं को एफपीओ, जेएलजी के बारे बताया गया. ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर राजीव कुमार ने कहा कि ऋषि-मुनियों का यह देश है. तब हम महिलाओं को देवी का सम्मान देते थे. तभी तो हम दुनिया में सोने की चिड़िया थे. आज भी हर घर में देवी का सम्मान मिले, तो हम फिर से अपनी खोयी प्रतिष्ठा को वापस ला सकते हैं.
महिलाओं के उत्थान में बैंक भी कर रहा सपोर्ट
आज महिलाओं के उत्थान के लिए बैंक भी सपोर्ट कर रहा है. 307 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया है. महिलाएं जीविका, स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने दम पर काम कर रही हैं. कार्यक्रम का संचालन को-ऑपरेटिव बैंक की सहायक प्रबंधक स्वाति झा, शाखा प्रबंधक अंजलि कुमारी ने किया.
परिवार का सपोर्ट मिले, तो आसमान छू सकती हैं महिलाएं
सिपाया कृषि विज्ञान केंद्र की वरीय वैज्ञानिक अनुपमा कुमारी ने कहा कि हर परिवार में महिलाओं को सपोर्ट मिले तो वे आसमान छूने का दम रखती हैं. आज जरूरत है बेटियों को उचित शिक्षा देने, उनके अनुरूप आगे बढ़ने में सपोर्ट करने की है. दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की एमडी पूनम कुमारी ने कहा कि 1908 में महिला श्रमिकों पर हो रहे उत्पीड़न और कार्यस्थल पर लैंगिक असमानता के विरोध में महिलाओं को बदलाव के लिए अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया. परिणामस्वरूप, लगभग 15,000 महिलाएं सड़कों पर उतरीं और कम काम के घंटे, बेहतर मजदूरी और मतदान के अधिकार की मांग करते हुए न्यूयॉर्क शहर में मार्च निकाला. तब से आठ मार्च को महिला दिवस मनाया जाने लगा.नाबार्ड ने किया अग्रणी महिलाओं को सम्मान
नाबार्ड के डीडीएम डॉ अनुपम लाल कुसुमाकर द्वारा शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर कृषि विज्ञान केंद्र, सिपाया के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, डॉ अनुपमा कुमारी, एमएस ऑब्स गाइनी डॉ सोनम सिंह, कुचायकोट की डॉ सरिता कुमारी, राजकुमारी कुमारी, डॉ नंदी ग्रेस इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य डॉ एलोरा नंदी, अधिवक्ता कुमारी निधि, ज्योति जयंती, महिला हेल्प लाइन परियोजना प्रबंधक नाजिया मुमताज, प्रेमलता गुप्ता, जीविका, प्रियंका गुप्ता, लोक गायिका प्रियांशु ब्याहुत, रानी श्रीवास्तव प्रबंध निदेशक, विद्या सरस्वती फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की अहिल्या कुमारी, वीएमबीकेएस की सदस्य मनोरमा देवी, ग्रीन प्वाइंट इंग्लिश स्कूल की निदेशक सीमा कुमारी, जीकेपीसीएल की निदेशक रेखा कुमारी, प्रतिभा देवी, मशरूम किसान शगुफ्ता नाज, जीविका की शीला देवी, बैकुंठकुर जीपीजे अनिता देवी, तरुशिखा, मोना गुप्ता, आस्था, मीना कुमारी, केवाइपी मुस्कान राय, सहायक प्रबंधक स्वाति सिंह को सम्मानित किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




