Gopalganj News : राजद विधायक को वीडियो शेयर कर दी गयी जान से मारने की धमकी, बैकुंठपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 03 Mar 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : राजद विधायक को वीडियो शेयर कर दी गयी जान से मारने की धमकी, बैकुंठपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

Gopalganj News : गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी विधायक प्रेम शंकर प्रसाद को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

गोपालगंज. गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी विधायक प्रेम शंकर प्रसाद को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. यह धमकी एक वायरल वीडियो के जरिये दी गयी, जिसमें धमकी देने वाले व्यक्ति ने विधायक पर हमला बोलते हुए गाली-गलौज की है. इस वीडियो में आरोपित व्यक्ति का नाम विकास सिंह बताया गया है, जो गोपालगंज के बैकुंठपुर थाने के प्यारेपुर पंचायत के बखरी गांव का निवासी है.

बाबा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर दिये गये बयान पर जतायी थी नाराजगी

वीडियो में विकास सिंह ने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर विधायक द्वारा दिये गये बयान पर नाराजगी जतायी. विकास सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर विधायक को जान से मारने की धमकी दी. वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही विधायक के समर्थक आक्राेशित हो गये और युवक पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग करने लगे. एसपी अवधेश दीक्षित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआइटी (विशेष जांच दल) का गठन किया है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को भेजा है. पुलिस ने विकास सिंह के घर पर छापेमारी भी की, लेकिन वह फरार पाया गया है. पुलिस की कार्रवाई जारी है और आरोपित की तलाश जारी है.

पुलिस ने लिया है संज्ञान : एसपी

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है. वीडियो शेयर कर धमकी देनेवाले की पहचान की जा चुकी है. पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. धमकी देनेवाले को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. वीडियो को भी सोशल मीडिया अकाउंट से हटाने और अकाउंट बंद करने के लिए पुलिस अनुशंसा कर रही है.

अवधेश दीक्षित, पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन