Gopalganj News : आवास की चाबी डीडीसी ने थमायी, तो छलक उठे आंसू, जिले के 5268 लाभुकों के खाते में 21.7 करोड़ खाते में भेजे गये

Updated at : 05 Mar 2025 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : आवास की चाबी डीडीसी ने थमायी, तो छलक उठे आंसू, जिले के 5268 लाभुकों के खाते में 21.7 करोड़ खाते में भेजे गये

Gopalganj News : जागीरी टोला खैरटिया की मंजू देवी, गायत्री देवी और नरेश प्रसाद, मानिकपुर मठिया की दुर्गावती देवी और काकड़कुंड की भागमनी देवी को आवास स्वीकृति पत्र और चनावे की निधि देवी, लक्षवार की सुनीता देवी, छवहीं तक्की के गोविन्दा साह ,सैरुल खातून और तमन्ना प्रवीन को आवास की प्रतीकात्मक चाबी डीडीसी कुमार विवेक निशांत के हाथों मिली.

विज्ञापन

गोपालगंज. जागीरी टोला खैरटिया की मंजू देवी, गायत्री देवी और नरेश प्रसाद, मानिकपुर मठिया की दुर्गावती देवी और काकड़कुंड की भागमनी देवी को आवास स्वीकृति पत्र और चनावे की निधि देवी, लक्षवार की सुनीता देवी, छवहीं तक्की के गोविन्दा साह, सैरुल खातून और तमन्ना प्रवीन को आवास की प्रतीकात्मक चाबी डीडीसी कुमार विवेक निशांत के हाथों मिली. आवास की चाबी मिलते ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. सम्मानजनक पूर्ण आवास का लाभ पाकर लाभुकों में प्रसन्नता देखी गयी,

पटना में आयोजित कार्यक्रम का देखा लाइव प्रसारण

वहीं बुधवार को सीएम नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा पटना संकल्प एक अणे मार्ग में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के तीन लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभुकों को 1200 करोड़ रुपये की धनराशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गयी. पटना में आयोजित इस कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीडीसी कुमार निशांत विवेक के साथ-साथ मनरेगा डीपीओ दिलीप पासवान, आवास प्रभारी अंकित श्रीवास्तव सहित सभी डीआरडीए पदाधिकारी एवं कर्मी ने लाइव प्रसारण देखा.

पात्र लाभुकों को मिला योजना का लाभ

इसके उपरांत जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत जिले के पात्र लाभुकों को आवास स्वीकृति पत्र के साथ प्रथम किस्त की धनराशि रुपये 40 हजार प्रति लाभुक की दर से कुल 5268 लाभुकों के खाते में 21 करोड़ 7 लाख 20 हजार की धनराशि हस्तांतरित की गयी. कार्यक्रम के दौरान डीडीसी ने जिले के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध स्वीकृति प्राप्त पांच लाभुकों को आवास स्वीकृति पत्र और पांच लाभुकों को गृह प्रवेश के लिए प्रतीकात्मक चाबी का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन