ब्रेंट क्रूड $103 के पार, एक्सपर्ट्स बोले- युद्ध न रुका तो $150 तक जाएगा कच्चा तेल

ऑयल पंप्स (Photo: Freepik)
Crude Oil: ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर के पार निकल गया है और एक्सपर्ट्स इसे बड़े सप्लाई संकट के रूप में देख रहे हैं. जानें क्यों शांति प्रस्ताव के बाद भी मार्केट में डर बना हुआ है.
Crude Oil: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजार में खलबली मचा दी है. युद्ध खत्म होने की अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें आसमान छू रही हैं. ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर और अमेरिकी WTI क्रूड 91 डॉलर के पार निकल गया है. दुनिया भर के एक्सपर्ट चेतावनी दे रहे हैं कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो तेल की कीमतें पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं.
क्या स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) है असली विलेन?
दुनिया का लगभग 20% तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरता है, जो फिलहाल लगभग बंद पड़ा है. ईरान अब इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर प्रोटेक्शन टैक्स लगाने की तैयारी में है. जानकारों का कहना है कि अगर यह सप्लाई लाइन पूरी तरह ठप रही, तो ब्रेंट क्रूड 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है. इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने इसे इतिहास का सबसे बड़ा सप्लाई संकट बताया है.
क्या बातचीत से सुलझेगा मामला?
अमेरिका ने पाकिस्तान के जरिए ईरान को 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा है, जिसमें यूरेनियम भंडार खत्म करने और मिसाइल प्रोग्राम पर रोक जैसी शर्तें शामिल हैं. लेकिन ईरान का रुख कड़ा है. ईरान का कहना है कि वे झुकेंगे नहीं और उन्हें इस समुद्री रास्ते पर संप्रभु (sovereign) अधिकार चाहिए. दोनों देशों के बयानों में अंतर होने के कारण मार्केट में डर का माहौल है.
आपकी जेब पर क्या होगा असर?
भारत में भी इसका असर दिखने लगा है. MCX पर कच्चे तेल की कीमतें 8,511 रुपये के आसपास हैं. 26 मार्च को रामनवमी की छुट्टी के कारण सुबह का ट्रेड बंद है, लेकिन शाम को बाजार खुलते ही हलचल बढ़ने की उम्मीद है. अगर कच्चा तेल 120 डॉलर-150 डॉलर के स्तर पर पहुंचता है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से महंगाई तेजी से बढ़ सकती है.
क्या तेल की कीमतें गिरेंगी या और बढ़ेंगी?
मैक्वेरी (Macquarie) और नुवामा जैसे बड़े ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि भले ही कल युद्ध रुक जाए, तब भी सप्लाई चेन को पटरी पर आने में वक्त लगेगा. ब्लैक रॉक (BlackRock) के मुताबिक, निवेशक अभी इस खतरे को कम आंक रहे हैं. आने वाले हफ्तों में 110 डॉलर से 140 डॉलर का स्तर देखना कोई बड़ी बात नहीं होगी.
ये भी पढ़ें: क्या आप NRI हैं? अपनी मेहनत की कमाई पर डबल टैक्स बचाने के लिए भरें Form 10F
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










