क्या आप NRI हैं? अपनी मेहनत की कमाई पर डबल टैक्स बचाने के लिए भरें Form 10F

Updated at : 26 Mar 2026 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
Form 10F for NRI

पासपोर्ट पकड़ी हुई महिला (Photo: Freepik)

Form 10F for NRI: NRI हैं और भारत से कमाई कर रहे हैं? तो Form 10F भरकर 20% तक भारी TDS कटने से बचें. जानिए कैसे यह फॉर्म आपकी मेहनत की कमाई पर टैक्स बचाने में मदद करता है.

विज्ञापन

Form 10F for NRI: अगर आप विदेश में रहकर भारत से रेंट, डिविडेंड या किसी बिजनेस के जरिए कमाई कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. भारत सरकार के नियमों के अनुसार, Form 10F अब आपकी मेहनत की कमाई बचाने का सबसे महत्वपूर्ण साधन बन गया है.

Form 10F भरना क्यों जरूरी है?

सरल शब्दों में कहें तो यह फॉर्म आपको Double Taxation (दोहरे टैक्स) से बचाता है. भारत का कई देशों के साथ ‘Tax Treaty’ (DTAA) समझौता है. अगर आप Form 10F भरते हैं, तो आप भारत में कम टैक्स (TDS) कटवा सकते हैं. अगर आप इसे नहीं भरते, तो आपकी कमाई पर सीधे 20% या उससे ज्यादा टैक्स कट सकता है, जो आपकी जेब पर भारी पड़ेगा. 

किसे भरना होगा यह फॉर्म?

यह फॉर्म हर उस व्यक्ति या विदेशी कंपनी के लिए है जो भारत का निवासी नहीं है. लेकिन यहां से पैसा कमा रहा है. चाहे आप दुबई में बैठकर इंडिया से घर का किराया ले रहे हों, या कुवैत-ओमान में रहकर भारतीय कंपनी से डिविडेंड पा रहे हों, आपको यह फॉर्म जमा करना होगा. ध्यान रहे, जुलाई 2022 से इसे ऑनलाइन फाइल करना अनिवार्य कर दिया गया है. 

कौन से डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी?

फॉर्म भरने के लिए आपको कुछ बेसिक डॉक्युमेंट्स चाहिए होंगे:

  • TRC (Tax Residency Certificate): जिस देश में आप रह रहे हैं वहां का टैक्स सर्टिफिकेट. 
  • TIN (Tax Identification Number): विदेश का टैक्स नंबर. 
  • Passport: पहचान के तौर पर. 
  • Address Proof: विदेश का पता. 

फॉर्म न भरा तो क्या होगा नुकसान?

अगर आप Form 10F जमा नहीं करते, तो टैक्स विभाग मान लेगा कि आप किसी संधि का लाभ नहीं लेना चाहते. ऐसे में बैंक या आपकी पेमेंट करने वाली पार्टी भारी TDS काट लेगी. इसके अलावा, बाद में रिफंड लेने में भी काफी चक्कर काटने पड़ सकते हैं और पेनल्टी का रिस्क भी रहता है. 

ये भी पढ़ें: बैंक कर्मचारियों का हल्ला बोल: PLI के नए फॉर्मूले को ‘एकतरफा’ बताकर रद्द करने की मांग, जानें क्या है पूरा विवाद

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola