साउथ इंडस्ट्री में पवन सिंह की एंट्री, फर्स्ट प्रोजेक्ट की पहली झलक आई सामने

Updated:
विज्ञापन

पवन सिंह के टचबडी गाने की एक झलक

Pawan Singh: भोजपुरी और बॉलीवुड में तहलका मचाने के बाद पावरस्टार पवन सिंह साउथ सिनेमा में इंट्री कर चुके हैं. उनका गाना ‘टचबडी’ आने वाला है. गाने को 28 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. फैंस पवन सिंह को साउथ इंडस्ट्री में सुनने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. जानिए इस गाने के बारे में…

विज्ञापन

Pawan Singh: भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में अगर किसी आवाज का सबसे ज्यादा क्रेज है, तो वो है पावर स्टार पवन सिंह की. अब ये आवाज सिर्फ भोजपुरी या बॉलीवुड तक सीमित नहीं रही, बल्कि साउथ सिनेमा में भी एंट्री करने जा रही है. पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने नए गाने की झलक दिखाई है. यह गाना ‘टचबडी’ है, जो अदिवी सेष की फिल्म डकैत: ए लव स्टोरी का हिस्सा है.

विज्ञापन

पवन सिंह ने शेयर किया गाने का झलक

कब और कहां होगा लॉन्च?

इस गाने का ग्रैंड लॉन्च 28 मार्च को गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में शाम 6 बजे से होगा. वहीं फिल्म डकैत: ए लव स्टोरी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जैसे ही पवन सिंह ने इस गाने का ऐलान किया, फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई. उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं, ऐसे में इस साउथ प्रोजेक्ट को लेकर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं.

पहले भी दे चुके हैं सुपरहिट गाना

इससे पहले पवन सिंह बॉलीवुड फिल्म स्त्री 2 के गाने ‘आई नई’ से भी खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं. यह गाना शादियों और पार्टियों में आज भी खूब बजता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह का ये साउथ डेब्यू गाना भी उनके पिछले हिट्स की तरह चार्टबस्टर बनता है या नहीं.

यह भी पढे़ं: धुरंधर में धमाल मचाने के बाद ‘आखिरी सवाल’ लेकर आ रहे संजय दत्त, इस दिन होगी रिलीज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola