बिहार के सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार का तेजस्वी और राहुल पर तंज- बोले,लालू की संगत का असर है

Updated at : 26 Mar 2026 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार

Bihar News: बिहार में बढ़ते अपराध और एलपीजी क्राइसिस को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सवालों पर सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता के शासनकाल की हकीकत का ज्ञान नहीं है. उन्होंने कहा कि जनता को यह समझना चाहिए कि पिछली सरकारों के दौर में राज्य की स्थिति कैसी थी?

विज्ञापन

Bihar News: राज्य के सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर चौतरफा हमला बोलते हुए उन्हें मर्यादा की याद दिलाई है.

तेजस्वी यादव द्वारा बिहार की कानून-व्यवस्था पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि तेजस्वी को अपने माता-पिता (लालू-राबड़ी) के ‘जंगलराज’ वाली हकीकत के बारे में नहीं जानते है. संसद में प्रधानमंत्री के खिलाफ राहुल गांधी के व्यवहार को उन्होंने ‘लालू की संगत’ का नतीजा करार दिया.

पेट्रोल और डीजल अफवाहों पर मंत्री का बयान

प्रमोद कुमार ने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर फैल रही अफवाहें विपक्ष के दिमाग की उपज हैं. उन्होंने कहा कि यह वही गुट है जो कभी प्रधानमंत्री की बुजुर्ग मां को गाली देता है, तो कभी देश के सर्वोच्च पद के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करता है.

मंत्री के अनुसार, रसोई गैस और तेल के संकट की बातें महज एक राजनीतिक प्रोपेगेंडा है, जिसे जनता को गुमराह करने के लिए फैलाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार बुनियादी जरूरतों को लेकर पूरी तरह सजग है.

विपक्ष द्वारा बढ़ते अपराध के आरोपों पर पलटवार करते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले अपने परिवार के 15 साल के शासनकाल का रिकॉर्ड देख लेना चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिनके कार्यकाल में नरसंहार और फिरौती का उद्योग चलता था, वे आज सुशासन पर सवाल उठा रहे हैं.

मंत्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ पिछले 20 वर्षों के ऐतिहासिक विकास का प्रमाण है और उनके अनुभव से बिहार आगे भी प्रगति करता रहेगा.

राहुल गांधी और लालू-तेजस्वी संगत का असर

प्रमोद कुमार ने संसद में राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अब मर्यादित भाषा का इस्तेमाल किए जाने पर भी टिप्पणी की. उनका कहना था कि यह साफ दिखाता है कि राहुल गांधी का राजनीतिक नजरिया लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की संगत से प्रभावित हो रहा है.

प्रमोद कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा और बिहार के विकास पर कहा कि पिछले 20 वर्षों में मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उनके अनुभव का लाभ आगे भी मिलता रहेगा.

Also Read: गिरिधारी यादव की लोकसभा सदस्यता बरकरार, जेडीयू को लगा बड़ा झटका

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन