Gopalganj News : गरीब, लाचार महिलाओं को इंसाफ दिलाना ही सच्चा सम्मान होगा : अध्यक्ष

Updated at : 10 Mar 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : गरीब, लाचार महिलाओं को इंसाफ दिलाना ही सच्चा सम्मान होगा : अध्यक्ष

Gopalganj News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सोमवार को वकालतखाना परिसर में किया गया. कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओं को सम्मानित किया.

विज्ञापन

गोपालगंज. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सोमवार को वकालतखाना परिसर में किया गया. कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम में विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र ने कहा कि आप सभी सशक्त व समाज के प्रति जिम्मेदार महिलाएं हैं. कोर्ट तक आने वाली लाचार, गरीब, बेबस महिलाओं को इंसाफ दिलाएं, यही महिला सम्मान होगा.

कई लाेगों को जानकारी के अभाव में नहीं मिल पाता इंसाफ

विधिज्ञ संघ से उनके द्वारा अपील की गयी कि जरूरत पड़े, तो आप महिलाओं को इंसाफ दिलाने में विधिज्ञ संघ का भी सहयोग ले सकती हैं. समाज में आज भी कई ऐसे लोग हैं, जिनकाे जानकारी के अभाव में इंसाफ नहीं मिल पाता. ऐसी महिलाओं का सहयोग करें. कई वकील महिलाओं के लिए कोर्ट में फ्री में भी लड़ती हैं. अध्यक्ष ने कहा कि वे असल सम्मान की हकदार हैं. लाचार व गरीबों को इंसाफ दिलाने में आप आगे बढ़ें. उनकी दुआएं आपको ख्याति दिलायेंगी.

पीड़ित पक्ष को इंसाफ दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी

वहीं महासचिव मनोज मिश्र ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं. आप समाज की अगली पंक्ति में हैं. आप सभी का सम्मान कर हमें गर्व हो रहा है. आपमें से कई लोग लाचार महिलाओं का मुकदमा फ्री में लड़ती हैं. यही तो असल सम्मान है. हमारे आसपास घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या जैसे मुकदमे हो रहे हैं. उसमें पीड़ित पक्ष को इंसाफ दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है. हम अपनी जिम्मेदारी को निभाएं, तो इंसाफ जरूर मिलेगा. मौके पर संघ के उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, विनय मिश्र आदि ने भी संबोधित किया.

विधिज्ञ संघ की ओर से महिला वकीलों को मिला सम्मान

अधिवक्ता नीतू कुमारी, सलोनी मिश्रा, प्रीति सिंह, राजकुमारी गुप्ता, कुमारी निधि, नूतन कुमारी, अर्चना सिंह, अनुपम कुमारी, तबस्सुम जावेद, नम्रता सिंह, आकांक्षा तिवारी, स्वीटी कुमारी, गरिमा तिवारी, आयुषी कुमारी, निशा कुमारी, रेणु कुमारी, रजनी कुमारी, प्रियांशी राज, प्रिया राज, रोशन जहां, रिंकी कुमारी, प्रीति कुमारी, कुमारी सीमा राय, पुलकित कुमारी, अंजलि कुमारी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र, महासचिव मनोज मिश्र और उपाध्यक्ष रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, विनय मिश्र अन्य पदाधिकारी ने कलम, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन