कल रामनवमी पर ग्रहों का महाजुटान, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal 27 March 2026: कल 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्लपक्ष की नवमी तिथि दोपहर 12 बजकर 02 मिनट तक रहेगा, उपरांत दशमी तिथि आरम्भ हो जाएगी.
Kal Ka Rashifal 27 March 2026: रामनवमी 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा. कल ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे. शुक्र मेष राशि में रहेंगे. चंद्रमा दिन के 11 बजकर 29 मिनट मे मिथुन से कर्क राशि में संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से कि कल इन ग्रहों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
मेष कल का राशिफल
मेष राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे से चौथे भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपका दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और बेवजह खर्च करने से बचें. लव लाइफ में परिवार के साथ खुशियों भरा माहौल रहेगा और अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. हेल्थ में सेहत ठीक रहेगी.
सावधानी: खर्चों पर नियंत्रण रखें.
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
वृश्चिक कल का राशिफल
वृषभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे से तीसरे भाव में रहेंगे, इसलिए दिन धैर्य और व्यवहारिकता से काम लेने का रहेगा. करियर और बिजनेस में आपकी मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे सामने आएगा. आय बढ़ने के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. लव लाइफ में परिवार का सहयोग और प्रेम बना रहेगा. हेल्थ में स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
सावधानी: जल्दबाजी न करें.
उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
मिथुन कल का राशिफल
मिथुन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के पहले से दूसरे भाव में रहेंगे, जिससे आपकी समझदारी और कम्युनिकेशन स्किल आपको आगे बढ़ाएगी. करियर और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे. लव लाइफ में परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. दोस्तों से मुलाकात संभव है. हेल्थ में सेहत सामान्य रहेगी.
सावधानी: तनाव से बचें.
उपाय: गणेश जी की पूजा करें.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
कर्क कल का राशिफल
कर्क राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के बारहवें से पहले भाव में रहेंगे, जिससे दिन संयम और संतुलन बनाए रखने का संकेत देता है. करियर और बिजनेस में धैर्य से काम करें, सफलता धीरे-धीरे मिलेगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. लव लाइफ में परिवार का सहयोग बना रहेगा. हेल्थ में सेहत में सुधार होगा.
सावधानी: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें.
उपाय: चंद्रमा को जल अर्पित करें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: क्रीम
सिंह कल का राशिफल
सिंह राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के ग्यारहवें से बारहवें भाव में रहेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और लीडरशिप बढ़ेगी. करियर और बिजनेस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में विस्तार के योग हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लव लाइफ में परिवार में सम्मान बढ़ेगा. हेल्थ में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखें.
सावधानी: क्रोध से बचें.
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या कल का राशिफल
कन्या राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के दसवें से ग्यारहवें भाव में रहेंगे, जिससे मेहनत और अनुशासन से सफलता मिलेगी. करियर और बिजनेस में आपकी लगन रंग लाएगी. धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें. लव लाइफ में परिवार में सुखद माहौल रहेगा. हेल्थ में पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए संतुलित आहार लें.
सावधानी: खान-पान का ध्यान रखें.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: भूरा
तुला कल का राशिफल
तुला राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के नौवें से दसवें भाव में रहेंगे, जिससे संतुलन और समझदारी आपके लिए लाभदायक साबित होगी. करियर और बिजनेस में सहयोग मिलेगा और काम समय पर पूरे होंगे. व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी. लव लाइफ में परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. हेल्थ में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
सावधानी: सोच-समझकर निर्णय लें.
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: आसमानी
वृश्चिक कल का राशिफल
वृश्चिक राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के आठवें से नौवें भाव में रहेंगे, जिससे साहस और संयम जरूरी रहेगा. करियर और बिजनेस में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. लव लाइफ में परिवार का सहयोग बना रहेगा. हेल्थ में स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा. योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी.
सावधानी: जोखिम से बचें.
उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: मैरून
धनु कल का राशिफल
धनु राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के सातवें से आठवें भाव में रहेंगे, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा और रुके काम पूरे होंगे. करियर और बिजनेस में प्रगति के योग हैं. लव लाइफ में परिवार में खुशी बनी रहेगी. हेल्थ में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यात्रा के योग हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
सावधानी: जल्दबाजी न करें.
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
मकर कल का राशिफल
मकर राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के छठे से सातवें भाव में रहेंगे, जिससे मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. करियर और बिजनेस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लव लाइफ में परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. हेल्थ में सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान से बचें.
सावधानी: काम का दबाव ज्यादा न लें.
उपाय: शनि देव की पूजा करें.
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: नीला
कुंभ कल का राशिफल
कुंभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के पांचवें से छठे भाव में रहेंगे, जिससे दिन रचनात्मकता और नए विचारों से भरा रहेगा. करियर और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. लव लाइफ में परिवार में खुशी बनी रहेगी. दोस्तों से सहयोग मिलेगा. हेल्थ में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
सावधानी: लापरवाही से बचें.
उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें.
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: बैंगनी
मीन कल का राशिफल
मीन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के चौथे से पांचवें भाव में रहेंगे, जिससे आपकी कल्पनाशक्ति और संवेदनशीलता बढ़ेगी. करियर और बिजनेस में सफलता मिलेगी. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें. लव लाइफ में परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. हेल्थ में स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. ध्यान और भक्ति से मानसिक शांति मिलेगी.
सावधानी: भावुक होकर निर्णय न लें.
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें.
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: हरा
Also Read: आज का राशिफल, साप्ताहिक राशिफल, मंथली राशिफल पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




