Gopalganj News : स्नातक सत्र 2021-24 के फाइनल इयर की प्रैक्टिकल परीक्षा कल से

Updated at : 04 Mar 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : स्नातक सत्र 2021-24 के फाइनल इयर की प्रैक्टिकल परीक्षा कल से

Gopalganj News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2021- 24 के फाइनल इयर की प्रैक्टिकल परीक्षा गुरुवार से शुरू हो जायेगी.

विज्ञापन

गोपालगंज. जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2021- 24 के फाइनल इयर की प्रैक्टिकल परीक्षा गुरुवार से शुरू हो जायेगी. यह परीक्षा विश्वविद्यालय के सभी डिग्री कॉलेजों में नामांकित छात्रों के लिए होगी, जिनके लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. गोपालगंज जिले में इस परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाये गये हैं. शहर के कमला राय कॉलेज, महेंद्र महिला कॉलेज, हथुआ के गोपेश्वर कॉलेज, भोरे के बीपीएस कॉलेज को प्रैक्टिकल परीक्षा का सेंटर बनाया गया है. इन कॉलेज के प्राचार्यों को केंद्राधीक्षक बनाया गया है.

11 मार्च तक चलेगी परीक्षा

प्रैक्टिकल परीक्षा छह से 11 मार्च तक होगी. इस बीच संबंधित विषय के विभाग के द्वारा शेड्यूल जारी कर परीक्षा ली जायेगी. केंद्राधीक्षक अपने स्तर से आंतरिक तथा बाह्य परीक्षकों को नियुक्त करेंगे, जिनकी देखरेख में परीक्षा होगी. विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करें. परीक्षा संपन्न होने के दो दिनों के अंदर मार्क्स फाइल को विश्वविद्यालय में भेज दें.

चार कॉलेजों में बनाया गया है सेंटर

गृह विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा केवल महेंद्र महिला कॉलेज में होगी, जहां जिले के सभी डिग्री कॉलेज के छात्र परीक्षा देंगे. भौतिकी, रसायनशास्त्र, बॉटनी, जूलॉजी तथा आइएफएफ के लिए कमला राय कॉलेज तथा गोपेश्वर कॉलेज को सेंटर बनाया गया है. केआर कॉलेज तथा एसकेबी डिग्री कॉलेज के छात्रों की परीक्षा केआर कॉलेज में होगी. वहीं गोपेश्वर कॉलेज, एसमएडी कॉलेज तथा बीपीएस कॉलेज के छात्रों की परीक्षा गोपेश्वर कॉलेज में होगी. भूगोल तथा अंग्रेजी के लिए केवल कमला राय कॉलेज को सेंटर बनाया गया है, जहां सभी डिग्री कॉलेज के छात्र परीक्षा देंगे. मनोविज्ञान के लिए कमला राय कॉलेज तथा महेंद्र महिला कॉलेज को सेंटर बनाया गया है. कमला राय कॉलेज तथा एसएमडी कॉलेज के छात्र केआर कॉलेज में परीक्षा देंगे. वहीं महेंद्र महिला कॉलेज तथा एसकेबी डिग्री कॉलेज के छात्रों की परीक्षा महेंद्र महिला कॉलेज में होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन