विजय सिन्हा की चेतावनी के बाद भी काम पर नहीं लौटे अफसर, अब होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

Bihar Bhumi: बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों और अंचलाधिकारियों (CO) की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की चेतावनी और 25 मार्च की डेडलाइन बीतने के बाद भी काम पर नहीं लौटने वाले अफसरों की लिस्ट तैयार हो रही है.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: बिहार में हड़ताल पर बैठे राजस्व अधिकारियों के खिलाफ अब सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी में है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ऐसे अधिकारियों की सूची बना रहा है जो तय समय तक काम पर वापस नहीं लौटे. जिलों से अंचलाधिकारी (सीओ) और राजस्व अधिकारियों की पूरी जानकारी मांगी गई है. एक-दो दिनों के अंदर बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या निर्देश दिया गया था

अधिकारी 9 मार्च से हड़ताल पर थे. सरकार ने उन्हें 25 मार्च की शाम 5 बजे तक हर हाल में काम पर लौटने का निर्देश दिया था. लेकिन कई अधिकारी इस समयसीमा के बाद भी ड्यूटी पर नहीं आए. इसके बाद अब सरकार का रुख सख्त हो गया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विभाग की चेतावनी- भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

डिप्टी सीएम ने कहा था कि जो अधिकारी समय पर काम पर लौट आएंगे, उनके मामले में नियमों के तहत राहत दी जा सकती है. लेकिन जो लोग लगातार हड़ताल पर बने रहेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होकर रहेगी. अब विभाग ऐसे अधिकारियों पर सस्पेंशन, वेतन कटौती और सेवा में ब्रेक जैसी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है.

विभाग ने इस सामूहिक छुट्टी को पूरी तरह अवैध बताया है. अधिकारियों को पहले ही चेतावनी दी जा चुकी थी कि अगर वे समय पर वापस नहीं आए, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. अब उसी के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

सरकार का कहना है कि इस हड़ताल की वजह से आम लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं. जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों में दिक्कतें बढ़ गई हैं. इसलिए प्रशासन चाहता है कि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य हो और कामकाज पटरी पर लौटे. आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: रामनवमी से पहले बिहार पुलिस अलर्ट, छुट्टियां रद्द, 45 अतिरिक्त कंपनियां तैनात

पटना से पूर्णिया तक बदलेगा मौसम का मिजाज, 27, 28 और 29 मार्च को इन जिलों में होगी भारी बारिश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन