पटना से पूर्णिया तक बदलेगा मौसम का मिजाज, 27, 28 और 29 मार्च को इन जिलों में होगी भारी बारिश

Updated at : 26 Mar 2026 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Update

बिहार में 27, 28 और 29 मार्च को बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ है. तापमान में भी बदलाव होगा. ऐसे मौसम में लोगों को सावधान रहने और मौसम अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि 27 से 29 मार्च के बीच बिहार में मौसम तेजी से बदलने वाला है. बिहार के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक, बारिश, तेज हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां मौसम ज्यादा खराब हो सकता है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, अरवल और जहानाबाद में येलो अलर्ट जारी किया है. यहां भी मौसम खराब रहेगा लेकिन खतरा थोड़ा कम है. 28 से 29 मार्च के बीच सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पटना में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि राजधानी में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है. 27 और 28 मार्च को गरज के साथ बारिश होगी. 29 और 30 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

बिहार के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री जीरादेई में रिकॉर्ड किया गया है. अलग-अलग जिलों में तापमान 18 से 21 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है. पटना में 21 डिग्री, गया में 18.2 डिग्री, भागलपुर में 18.4 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 20.7 डिग्री और दरभंगा 18 में डिग्री दर्ज किया गया है. अगले 2-3 दिनों में बिहार के सभी जिलों में मौसम अस्थिर रहेगा.

इसे भी पढ़ें: कटिहार और नई दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम टेबल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन