दिल्ली से खगड़िया जा रही शराब की खेप को पुलिस ने दबोचा, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

Gopalganj News: वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद, कार में कैरेट और बोरियों में छिपाकर रखी गई थी पांच लाख से अधिक की शराब

विज्ञापन

Gopalganj News: (राजेश कुमार पांडेय)
SP विनय तिवारी के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोपालपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के खरेया गांव के पास एक कार से भारी मात्रा में देसी एवं विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से शराब तस्करी में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार तस्कर की पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के मछरा गांव निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार गोपालपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार के माध्यम से शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने खरेया गांव के पास नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी.

कार की तलाशी में मिली भारी मात्रा में शराब

वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार के अंदर कैरेट एवं बोरियों में छिपाकर रखी गई कुल 440.40 लीटर शराब बरामद की गई. इसमें 81 लीटर देसी शराब तथा 359.40 लीटर विदेशी शराब शामिल है.

पुलिस ने बरामद शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि जब्त शराब की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है.

मद्यनिषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

इस संबंध में गोपालपुर थाना में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार में अब आसमान से रखी जाएगी पुलों पर नजर, इजराइल के विशेषज्ञों से हो रही बात, जानिए सम्राट सरकार का प्लान

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन