गोपालगंज में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

फ़ाइल फोटो

Gopalganj News: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में जिगना ढाला के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है.

विज्ञापन


Gopalganj news:(मनीष राज) गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जिगना ढाला के समीप दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

मृतक की पहचान गोविंदा कुमार (28 वर्ष), पिता रामश्रय राम, निवासी पकड़ी, थाना बड़हरिया के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

घायल लोगों की पहचान

वहीं इस हादसे में अनिकेत कुमार (15 वर्ष), पिता स्वर्गीय प्रदीप लाल श्रीवास्तव ,और आयुष कुमार (16 वर्ष), पिता ब्रजेश श्रीवास्तव, दोनों निवासी मकसूदपुर थाना उचकागांव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.

आस पास के लोगो के अनुसार दोनों बाइक आमने-सामने से आ रही थीं, तभी जिगना ढाला के पास तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ गया और जोरदार टक्कर हो गई.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

Also Read: गयाजी में तीन बड़ी लूट कांडों का खुलासा, झारखंड से हथियार के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन