ePaper

Gopalganj News: 6 महीने पहले पति गया विदेश, वापस आया तब तक पत्नी रचा चुकी थी दूसरी शादी

Updated at : 14 Apr 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News: 6 महीने पहले पति गया विदेश, वापस आया तब तक पत्नी रचा चुकी थी दूसरी शादी

सांकेतिक तस्वीर

Gopalganj News: गोपालगंज के थाना क्षेत्र के रहने वाले मंजूर आलम कमाने के लाइट विदेश गए थे. विदेश में उन्होंने लगभग 6 महीने नौकरी की. नौकरी से जब वो लौटे तब तक उनकी पत्नी किसी दूसरे शख्स से शादी कर चुकी थी. इस बात की तहकीकात करने जब वो ससुराल गए तो वहां उनकी पिटाई हुई.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पति छह महीने पहले विदेश नौकरी करने चला गया था. इधर, महिला ससुराल से अपने मायके चली गयी और मायके के ही एक युवक के साथ घर से भाग कर दूसरी शादी कर ली. जानकारी होने पर पीड़ित पति विदेश से वापस आया और पत्नी की खोजबीन में लग गया.

ससुराल वालों ने पीटकर भगा दिया

ससुराल जाकर जब पूछताछ की, तो उसके साथ मारपीट की गयी और भगा दिया गया. कई बार पंचायती हुई, लेकिन कुछ नतीजा निकला. बाद में पता चला कि उसकी पत्नी किसी और के साथ घर छोड़ कर चली गयी है और शादी रचा ली है. उचकागांव थाना क्षेत्र के रहने वाले मंजूर आलम ने गोपालगंज शहर में भी अपना घर बनाया है. वहां पर उनके माता-पिता के अलावा पत्नी रहती थी. इस बीच उनकी विदेश में नौकरी लग गयी, तो पत्नी को अपने मां-पिता के पास छोड़कर विदेश चले गये.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

इस बीच कुछ बहाना बनाकर विवाहिता अपने मायके सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गांव में चली गयी. कुछ दिनों बाद पति को पता चला कि उसकी पत्नी मायके से कहीं चली गयी है. उसने खोजबीन करने के लिए अपने घर वालों से बोला. पता नहीं चलने पर खुद विदेश से वापस आया और पता किया तो जानकारी हुई. पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में 15 अप्रैल को मौसम का ट्रिपल अटैक, कई जिलों में IMD का रेड अलर्ट, एक साथ कई आपदाओं की चेतावनी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन