Bihar Rain Alert: बिहार में 15 अप्रैल को मौसम का ट्रिपल अटैक, कई जिलों में IMD का रेड अलर्ट, एक साथ कई आपदाओं की चेतावनी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Apr 2025 8:52 PM

विज्ञापन

Bihar Weather Forecast

Bihar Rain Alert: बिहार में बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है. एक तरफ प्रदेश में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है, तो दूसरी तरफ कई जिलों में ठनका ने लोगों की जान ले ली. बारिश होते ही लोग घरों में छिप जा रहे हैं. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 अप्रैल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert, संवाददाता, पटना: बिहार के मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 अप्रैल के लिए राज्य में मल्टी-हैज़र्ड वार्निंग (एक साथ कई प्रकार की मौसमीय आपदा की चेतावनी) जारी की है. इसमें तेज हवा, बारिश और ठनका (वज्रपात) की संभावना जतायी गयी है. खासकर उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों को लेकर स्थिति गंभीर बतायी गयी है.

सोमवार को पूरे दिन बदलता रहा मौसम, शाम को झमाझम

सोमवार को पूरे दिन मौसम अस्थिर बना रहा. कई जगहों पर शाम को तेज बारिश हुई. सुबह से शाम छह बजे तक छह बार चेतावनी जारी करनी पड़ी. इनमें दो बार रेड अलर्ट, तीन बार ऑरेंज अलर्ट और एक बार यलो अलर्ट शामिल रहा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बिहार इस समय बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी सिस्टम, बढ़ती आद्रता और चक्रवातीय गतिविधियों के कारण मौसमीय संकट में फंसा है.

हवा की रफ्तार 70 किमी/घंटा तक पहुंची

सोमवार को राजगीर सहित मध्य बिहार के कई हिस्सों में तेज हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गयी. दक्षिण और उत्तर-मध्य बिहार में यह रफ्तार औसतन 60 किलोमीटर प्रति घंटा रही. पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात की घटनाएं भी दर्ज की गयीं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

आइएमडी ने मंगलवार यानी 15 अप्रैल के लिए भी कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 70 किमी/घंटा से भी अधिक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को असुरक्षित स्थानों पर रुकने से बचने, बिजली के खंभों, पेड़ों और खुले मैदान से दूर रहने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें: पुलिस को मिल चुकी है विधायक रीतलाल का धमकी भरा ऑडियो क्लिप, पेन ड्राइव से भी खुलेंगे राज

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन