RJD MLA: पुलिस को मिल चुकी है विधायक रीतलाल का धमकी भरा ऑडियो क्लिप, पेन ड्राइव से भी खुलेंगे राज

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Apr 2025 8:35 PM

विज्ञापन

बिहार पुलिस (सांकेतिक)

RJD MLA: आरोपों के मुताबिक, राजद विधायक के भय के कारण बिल्डर अब तक 14 लाख रुपये रंगदारी स्वरूप दे चुके हैं. सिटी एसपी पश्चिमी शरथ आरएस ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है. किन-किन लोगों की क्या-क्या भूमिका है, इसका सत्यापन किया जा रहा है. जांच पूरा होने के बाद ही आगे की जानकारी देना संभव है.

विज्ञापन

RJD MLA, संवाददाता, पटना: राजद विधायक रीतलाल यादव पर रंगदारी का मामला दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं. पुलिस इस मामले में उनका गिरफ्तारी वारंट भी कोर्ट से ले सकती है. पुलिस की टीम विधायक के साथ ही उनके भाई पिंकू, भतीजा धीरज, साला चीकू और सहयोगी सुनील महाजन को तलाश रही है, हालांकि वे फिलहाल भूमिगत हो गये हैं. इस मामले में उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. बिल्डरों को फोन पर धमकी देने का ऑडियो क्लिप भी पुलिस को मिल चुका है और आवाज का एफएसएल से सत्यापन किया जा रहा है. साथ ही जिस नंबर से धमकी भरा कॉल किया गया था, वह विधायक रीतलाल यादव का ही है.

कई लोग बनाये गए आरोपी

इसके अलावा पुलिस ने रीतलाल के घर व ऑफिस से छह पेन ड्राइव बरामद किये थे. छह पेन ड्राइव से भी पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं. रीतलाल व अन्य के खिलाफ में जेनेक्स इको इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के कुमार गौरव ने खगौल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में विधायक रीतलाल के साथ ही भाई पिंकू यादव, साला चीकू, भतीजा धीरज और सहयोगी सुनील महाजन व अज्ञात को आरोपी बनाया गया है.

क्या है मामला

बिल्डर कुमार गौरव ने पुलिस को दी गयी लिखित शिकायत में बताया है कि खगौल थाने के कोथवां गांव में 18 कट्ठे की जमीन पर बिल्डिंग बनाने के लिए वर्ष 2023 में भूमि पूजन हुआ था. यहां पर 38 फ्लैट बनाये जाने हैं. इसके बाद वहां कंस्ट्रक्शन कार्य शुरू होते ही पिंकू यादव ने जबरन निर्माण सामग्री गिराने का ठेका ले लिया. साथ ही 19 लाख का माल गिराया और 33 लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिजनेस पार्टनर को किया था विधायक ने कॉल

प्राथमिकी के अनुसार, इसके बाद कुमार गौरव के बिजनेस पार्टनर राकेश रंजन को वर्ष 2024 में ही दीपावली के एक माह पहले कॉल आया. रीतलाल ने बिल्डर कुमार गौरव व राकेश रंजन को अपने कोथवां घर पर बुलाया और 50 लाख की रंगदारी मांगी. काफी मिन्नत के बाद विधायक कम से कम 30 लाख लेने पर राजी हुए.

चार लाख रुपये लेकर गये तो जबरन सादे स्टांप पर 30 लाख कर्ज लेने की बात लिखवायी

आरोपों के मुताबिक बिल्डर चार लाख रुपया लेकर देने के लिए पहुंचे, तो विधायक ने सोनू-मोनू के नाम पर रहे सादा स्टांप पर 30 लाख रुपया कर्ज लेने की बात लिखवायी. जब 26 लाख रुपया नहीं दिया गया तो अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे कॉल आने शुरू हो गये. इसके बाद कोथवां में 15 कट्ठा जमीन खरीदने के लिए एग्रीमेंट कराया गया और वहां नापी हो रही थी. इस दौरान विधायक रीतलाल यादव दल-बल के साथ पहुंचे और सभी को धमकी देकर भगा दिया. इसी बीच विधायक का साला चीकू बिल्डर के काेथवां साइट पर आया और बतौर रंगदारी दस लाख रुपया लेकर गया.

इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन