Gopalganj News : मानवता की मिसाल बने शाहिद इमाम, ब्लड की कमी दूर कर कराया ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

सदर अस्पताल में ब्लड डोनेट करते शाहीद इमाम

Gopalganj News : सदर अस्पताल में जरूरतमंद महिला के लिए फरिश्ता बने हेलमेटमैन

विज्ञापन

Gopalganj News (संजय अभय) : हेलमेटमैन शाहिद इमाम ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है. गोपालगंज सदर अस्पताल में उन्होंने रक्तदान कर एक मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई. सदर अस्पताल में एक महिला मरीज का ऑपरेशन होना था, लेकिन ओ-पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की कमी के कारण डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने में असमर्थता जताई. ब्लड बैंक में भी आवश्यक रक्त उपलब्ध नहीं था.

‘रक्तदान सबसे बड़ा दान’, हेलमेटमैन शाहिद इमाम ने युवाओं से की अपील

मामले की जानकारी मिलते ही हेलमेटमैन शाहिद इमाम तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया. रक्त मिलने के बाद डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन शुरू किया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी. रक्तदान के बाद शाहिद इमाम ने बताया कि वह अब तक 32 बार रक्तदान कर चुके हैं. उन्होंने युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जिंदगी बचाता है, बल्कि इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है. शाहिद ईमाम की इस पहल का लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की किरण साबित होते हैं.

Also Read : Saran News : अमनौर में दर्दनाक हादसा: मशीन पलटते ही मची अफरा-तफरी, एक की मौत

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन