Gopalganj News: बाइक और टेंपो की टक्कर में किराना दुकानदार घायल

Gopalganj News: गोपालगंज जिले में सड़क हादसे में एक किराना दुकानदार का पैर फ्रैक्चर, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, जानिए पूरी खबर नीचे
Gopalganj News: (अखिल कुमार) मांझा स्थानीय थाना क्षेत्र के माझा नई बाजार में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक किराना दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल दुकानदार की पहचान नई बाजार स्थित सागर किराना स्टोर के मालिक सागर प्रसाद के रूप में की गई है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
दुकान जाने के दौरान हुआ हादसा
बताया जाता है कि सागर प्रसाद अपनी बाइक से दुकान की ओर जा रहे थे. इसी दौरान भवानीगंज के समीप एक टेंपो चालक वाहन को पीछे कर रहा था. अचानक टेंपो के बैक होने से सागर प्रसाद की बाइक उससे टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल दुकानदार को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. हादसे के बाद सागर प्रसाद दर्द से कराहते रहे. स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए एम्बुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया.
डॉक्टरों ने बताया पैर फ्रैक्चर
सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि हादसे में सागर प्रसाद का पैर फ्रैक्चर हो गया है.चोट गंभीर होने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है तथा उन्हें निगरानी में रखा गया है.
सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की उठी मांग
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ जुटी रही. स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने और वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.
Also Read: सड़क किनारे खड़ी डायल 112 गाड़ी में बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










