गोपालगंज में आज छात्र-युवा मोर्चा का पैदल मार्च, प्रदर्शन को लेकर रेलवे और पुलिस प्रशासन अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
फोटो नं 13-  पत्रकारों को जानकारी देते युवा, छात्र नेता व अन्य | Prabhat Khabar Network

पत्रकारों को जानकारी देते युवा, छात्र नेता व अन्य

नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और छात्र प्रदर्शनों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गोपालगंज में छात्र-युवा मोर्चा 25 जुलाई को पैदल मार्च निकालेगा. परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा.

विज्ञापन

गोपालगंज: नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र-युवा मोर्चा, गोपालगंज के बैनर तले 25 जुलाई को पैदल मार्च निकाला जाएगा. इसकी जानकारी जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और छात्र नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता में दी.

दोपहर 12 बजे शहीद-ए-भगत सिंह चौक से शुरू होगा मार्च

प्रेस वार्ता में बताया गया कि प्रस्तावित मार्च दोपहर 12 बजे शहर के शहीद-ए-भगत सिंह चौक से शुरू होकर मौनिया चौक, डाकघर चौक, अंबेडकर चौक, घोष मोड़ होते हुए पुनः मौनिया चौक तक शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से निकाला जाएगा.

परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग

वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, छात्रों के हितों की रक्षा करना तथा संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग को मजबूती से उठाना है.

प्रेस वार्ता में छात्र नेता एवं अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह, माले नेता एवं अधिवक्ता अजात शत्रु, बसपा नेता सदमान अली, मनोज रंजन, रंजय पासवान, राजद नेता दिवाकर यादव, गुफरान रशीद, नीतीश यादव, शाह आलम, वैश्य नेता रविरंजन, प्रत्युष प्रवीण और छात्र नेता जयराम सहित कई लोग मौजूद रहे.

प्रदर्शन को लेकर थावे-छपरा रेलखंड पर सुरक्षा बढ़ी

प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-छपरा रेलखंड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में थावे, राजापट्टी, जलालपुर और हथुआ रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर भी अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया गया है.

ट्रेनों और स्टेशनों पर होगी विशेष निगरानी

जीआरपी की ओर से रेलखंड से गुजरने वाली सभी ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ यात्रियों और उनके सामान की मेटल डिटेक्टर से जांच भी की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

थावे थाना भी अलर्ट मोड में

धरना-प्रदर्शन को लेकर थावे थाना भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है. थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त करेगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: BJP का दामन थामते ही भावुक हुए मृत्युंजय तिवारी, बोले- अब यहीं जियेंगे, यहीं मरेंगे


विज्ञापन
Manoranjan Upadhyay

लेखक के बारे में

By Manoranjan Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन