गोपालगंज में Dial 112 टीम की ईमानदारी मिसाल बनी, सड़क हादसे में मिले सोने-चांदी के गहने परिजनों को सौंपे

Updated:
विज्ञापन

सोने-चांदी के गहने सुरक्षित परिजनों को सौंपने की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में डायल 112 की टीम ने सड़क हादसे में घायल युवक की जान बचाई और उसके कीमती सामान को सुरक्षित उसके परिजनों को लौटाया. उनकी त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की स्थानीय लोगों ने सराहना की है.

विज्ञापन

गोपालगंज: जिले में डायल 112 की टीम ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी का परिचय देते हुए घायल युवक की जान बचाने के साथ-साथ उसके कीमती सामान को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मांझा थाना क्षेत्र के पथराहा गांव के समीप एक बाइक दुर्घटना की सूचना डायल 112 को मिली. सूचना मिलते ही टीम बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को महज सात मिनट के भीतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज में भर्ती कराया. समय पर इलाज मिलने से घायल की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है.

बैग से मिले सोने-चांदी के गहने सुरक्षित रखे

घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को एक बैग मिला, जो घायल युवक का था. बैग की तलाशी लेने पर उसमें सोने और चांदी के गहने मिले.

डायल 112 की टीम ने पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय देते हुए सभी गहनों को सुरक्षित अपने कब्जे में रखा और बाद में सदर अस्पताल पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें घायल के परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया.

पुलिस की ईमानदारी की लोग कर रहे सराहना

डायल 112 की इस त्वरित, संवेदनशील और निष्पक्ष कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की. लोगों का कहना है कि पुलिस के ऐसे कार्यों से आमजन का विश्वास और मजबूत होता है तथा पुलिस की सकारात्मक छवि समाज में और बेहतर बनती है.

इसे भी पढ़ें: BJP का दामन थामते ही भावुक हुए मृत्युंजय तिवारी, बोले- अब यहीं जियेंगे, यहीं मरेंगे


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन