Gopalganj News : भीषण गर्मी से अस्पतालों में बढ़े मरीज, इमरजेंसी वार्ड फुल

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

अस्पताल में भर्ती मरीज

Gopalganj News : चक्कर और कमजोरी महसूस हो तो तुरंत कराएं इलाज

विज्ञापन

Gopalganj News (मनीष राज) : गोपालगंज में लगातार बढ़ रहे तापमान का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है. दिन का पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के कारण सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. खासकर बुजुर्ग और छोटे बच्चे गर्मी की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं. अस्पताल प्रशासन के अनुसार पिछले कुछ दिनों में लू, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों में अधिकतर वे लोग हैं जो धूप में लंबे समय तक रहे या पर्याप्त पानी नहीं पी सके. कई मरीजों को गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के कारण शरीर में पानी और नमक की कमी तेजी से हो रही है, जिससे कमजोरी और बेहोशी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं. अस्पताल में बेड लगभग भर चुके हैं और अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ रही है. स्वास्थ्यकर्मी लगातार मरीजों की निगरानी में जुटे हुए हैं. वहीं, प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है.

तेज गर्मी से बिगड़ी तबीयत, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड दो के निवासी रामाश्रय प्रसाद का कहना है कि तेज गर्मी में खेत देखने गया था, अचानक चक्कर आ गया और शरीर में कमजोरी महसूस होने लगी. परिवार वाले तुरंत अस्पताल लेकर आए. यहां डॉक्टरों ने बताया कि लू लग गई है. अब इलाज चल रहा है और थोड़ा आराम महसूस हो रहा है. दूसरी महिला मरीज मांझा थाना के देवापुर ने रीना देवी बताया कि वे अपने बच्चे के साथ भर्ती है.मेरा बच्चा सुबह से उल्टी-दस्त कर रहा था और बहुत सुस्त हो गया था. गर्मी बहुत ज्यादा है, शायद इसी कारण तबीयत बिगड़ी. डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया है. अब हालत में थोड़ा सुधार है, लेकिन डर अभी भी बना हुआ है. तीसरा मरीज कुचायकोट थाना के भटवा गांव के निवासी सोनू कुमार ने बताया कि मैं काम के सिलसिले में धूप में बाहर था. अचानक सिर दर्द और चक्कर शुरू हो गया. अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने बताया कि शरीर में पानी की कमी हो गई है. अब ड्रिप चल रहा है और धीरे-धीरे ठीक लग रहा है.

डॉक्टरों ने जारी की हीट वेव से बचाव की एडवाइजरी

डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें. अधिक से अधिक पानी, ओआरएस और तरल पदार्थ लें. हल्के और सूती कपड़े पहनें. बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें. चक्कर, उल्टी या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में दिखाएं.

Also Read : Gopalganj News : परीक्षा व्यवस्था में विफलता को लेकर सड़क पर उतरे छात्र संगठन

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन