Gopalganj News : परीक्षा व्यवस्था में विफलता को लेकर सड़क पर उतरे छात्र संगठन

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

विरोध जताते संगठन

Gopalganj News : युवा अधिकारों को लेकर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

विज्ञापन

Gopalganj News (संजय कुमार अभय) : नीट तथा बिहार की सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं को निष्पक्ष ढंग से आयोजित करने में विफल रहने के विरोध में केंद्र और बिहार के शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) और इंकलाबी नौजवान सभा ने गोपालगंज के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला. विरोध मार्च को संबोधित करते हुए आरवाइए के जिला नेता रिसू कुमार ने कहा कि देश के युवा और छात्र गहरे आक्रोश और निराशा में हैं. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है, जबकि भर्ती परीक्षाएं लगातार पेपर लीक की शिकार हो रही हैं. दिल्ली से पटना तक की शिक्षा व्यवस्था माफिया और भ्रष्टाचार के नियंत्रण में चली गई है. नीट और एइडीइओ परीक्षा का पेपर लीक कोई साधारण प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि संगठित अपराध और राजनीतिक संरक्षण का परिणाम है. इससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है.

छात्र संगठनों ने भाजपा और सरकार पर साधा निशाना

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने न केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक ताकत को कमजोर किया है, बल्कि बिहार में लंबे समय से जुड़े “सुशासन मॉडल” को भी समाप्त कर दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार अब “बुलडोजर, एनकाउंटर और सांप्रदायिक नफरत की राजनीति” की ओर बढ़ रहा है. इस दौरान अवधेश बारी, मंजूर आलम, अरविंद शर्मा, विमल शर्मा, रविन्द्र राम, अरूण कुमार पासवान, पवन कुमार ठाकुर, विजय सहनी, राम प्रवेश राम, दीपराज सिंह कुशवाहा और ऋषि राज सहित अन्य नेताओं ने कहा कि युवा और छात्र सम्मान, रोजगार और शिक्षा के अधिकार के लिए आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे.

Also Read : Gopalganj News: गोपालगंज सदर अस्पताल में बना 10 बेड का हीट वेव वार्ड

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन