गोपालगंज में युवक पर जानलेवा हमला, गड़ासी और रॉड से किया वार, रंगदारी मांगने का भी आरोप

Author Suresh rai|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया. पीड़ित ने मारपीट, लूट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए नौ नामजद सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Gopalganj News : गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के घोरठ गांव में एक व्यक्ति पर घात लगाकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हमले में गंभीर रूप से घायल रामप्रवेश चौधरी (46) ने गांव के ही नौ नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़ित ने मारपीट, छिनतई, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

गड़ासी और लोहे की रॉड से किया हमला.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रामप्रवेश चौधरी अपने पुराने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे पप्पू यादव, धर्मेन्द्र यादव, प्रभुनाथ यादव, छठु यादव, मनीषा कुमारी, आशा देवी, रिंकु देवी, नीतू देवी समेत अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडे, गड़ासी तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया.

पीड़ित का आरोप है कि प्रभुनाथ यादव ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया, जबकि पप्पू यादव और धर्मेन्द्र यादव ने उनके सिर पर गड़ासी और लोहे की रॉड से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

बचाने पहुंचे परिजनों से भी मारपीट, चेन छीनने का आरोप.

शिकायत में कहा गया है कि बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की. इस दौरान पीड़ित के गले से सोने की चेन भी छीन ली गई.

दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप.

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि धर्मेन्द्र यादव ने स्वयं को बिहार पुलिस में कार्यरत बताते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू.

घटना के बाद घायल को उपचार के लिए भोरे अस्पताल पहुंचाया गया. भोरे थाना पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन