Gopalganj News: गोपालगंज सदर अस्पताल में बना 10 बेड का हीट वेव वार्ड

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News: गोपालगंज सदर अस्पताल में बना 10 बेड का हीट वेव वार्ड

Gopalganj News: बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रशासन अलर्ट, मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था

विज्ञापन

Gopalganj News;(मनीष राज) बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए सदर अस्पताल के नए भवन में मरीजों के लिए 10 बेड का अस्थायी वार्ड तैयार किया गया है। इस विशेष वार्ड में गर्मी से प्रभावित मरीजों को तत्काल राहत देने के लिए पंखा, कूलर, ठंडा पानी और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रशासन द्वारा वार्ड की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी गंभीर मरीज को समय पर बेहतर इलाज मिल सके. हीट वेव वार्ड की इंचार्ज स्नेह लता ने बताया कि मरीजों के इलाज के लिए सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं और किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जा रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर में कमजोरी, चक्कर या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें.

भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से बचने के लिए इन प्रमुख बातों का ध्यान रखें

  • पर्याप्त हाइड्रेशन (पानी की मात्रा)
  • खूब पानी पिएं: प्यास न लगी हो, फिर भी हर थोड़ी देर में पानी पीते रहे.
  • घरेलू पेय: शरीर में नमक और पानी के संतुलन के लिए नींबू पानी, ओआरएस , नारियल पानी, लस्सी, छाछ या सत्तू का सेवन करे.
  • फल खाएं: तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे पानी से भरपूर फलों को डाइट में शामिल करे
  • पहनावा और बचाव
  • हल्के कपड़े: सूती (कॉटन), ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें ताकि शरीर को हवा मिल सके और पसीना आसानी से सूख सके.
  • धूप से बचाव: बाहर निकलने पर सनग्लासेस, गमछा या टोपी का इस्तेमाल करे. धूप में सीधे त्वचा को आने से रोकें.

घर पर सावधानियां

  • घर को ठंडा रखें: दिन के समय खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें, ताकि गर्म हवा अंदर न आए. शाम और रात में खिड़कियां खोलें.
  • खान-पान: हल्का खाना खाएं और बासी भोजन करने से बचें. चाय, कॉफी और शराब जैसे डिहाइड्रेटिंग पेय पदार्थों से बचें.
  • बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान: बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों को कभी भी बंद या धूप में खड़ी गाड़ियों में अकेला न छोड़े.

वहीं, सदर अस्पताल के अधीक्षक वीरेंद्र प्रसाद ने जानकारी दी कि जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी, सदर अस्पताल समेत अन्य रेफरल अस्पतालों में भी हीट वेव से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

Also Read: औरंगाबाद मंडी में सेब और अंगूर के दाम ऊंचे स्तर पर

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन