माधोपुर बाजार से लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

Author Manish Raj|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए परिजन अस्पताल पहुंचे

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj News : गोपालगंज के माधोपुर थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की जान चली गई. सब्जी खरीदकर घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Gopalganj News : माधोपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई. माधोपुर बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे बुजुर्ग

मृतक की पहचान बेलसंड तिवारी टोला निवासी 65 वर्षीय हीरा लाल मांझी उर्फ पुलिस मांझी के रूप में हुई है. वह स्वर्गीय बोधा मांझी के पुत्र थे. परिजनों के अनुसार, हीरा लाल मांझी रोज की तरह माधोपुर बाजार से सब्जी खरीदकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे.

घर से एक किलोमीटर पहले हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि घर से करीब एक किलोमीटर पहले किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. सूचना मिलने पर माधोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिजनों में मचा कोहराम, चालक की गिरफ्तारी की मांग

बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया. वहीं, ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है.

Also Read : गोपालगंज के 11 लाख रुपये साइबर ठगी मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिना ठोस साक्ष्य आरोपी नहीं बनाया जा सकता



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन