रील के चक्कर में किडनैपिंग का ड्रामा बोरे में बंद किशोर को देख चीख पड़े लोग, पुलिस ने दबोचा

Author Rajesh pandey|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
रील के चक्कर में किडनैपिंग का ड्रामा बोरे में बंद किशोर को देख चीख पड़े लोग, पुलिस ने दबोचा

गोपालगंज में रील बनाने के चक्कर में युवकों ने बोरे में बंद किशोर के साथ किडनैपिंग का ड्रामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

Gopalganj News : सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और लाइक्स पाने का भूत आजकल के युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसके लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के अमवा गांव के सामने एनएच 27 से सामने आया है, जहाँ रील बनाने के चक्कर में चार युवकों ने असली अपहरण जैसा खौफनाक ड्रामा रच डाला। इस ड्रामे को देखकर राहगीरों की सांसें अटक गईं और मौके पर हड़कंप मच गया। ​बोरे से बाहर निकला हाथ, तो मची चीख-पुकार ​मिली जानकारी के अनुसार चार युवक एनएच-27 पर अमवा गांव के पास पहुंचे। उन्होंने खौफनाक रील बनाने के इरादे से अपने ही साथ आए एक किशोर को एक बोरे के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद युवकों ने हाईवे से गुजर रहे एक टेम्पो को रुकने का इशारा किया। जैसे ही टेम्पो रुका, युवक उस बोरे को जबरन टेम्पो में लादने लगे ​इसी बीच बोरे के अंदर से अचानक किशोर का हाथ बाहर दिखाई दिया। बोरे में बंद इंसान और युवकों की संदिग्ध हरकत देखकर टेम्पो चालक और उसमें बैठी सवारियां बुरी तरह डर गईं। उन्हें लगा कि कोई असली किडनैपिंग हो रही है। डर के मारे टेम्पो चालक और सवारियां जोर-जोर से चिल्लाते हुए वहां से भाग खड़े हुए।दहशत में आए लोगों ने तुरंत बलथरी स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर भागकर इसकी सूचना दी। हाईवे पर अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम बिना वक्त गंवाए तुरंत मौके पर पहुंची ​पुलिस को देखकर रील बना रहे युवकों के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले आई, जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। बोरे में बंद किशोर को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। ​जांच में खुला ''रील्स'' का राज ​थाने लाकर जब पुलिस ने पकड़े गए युवकों से कड़ी पूछताछ की, तो पूरे मामले का सच सामने आया। युवकों ने रोते हुए कुबूल किया कि वे कोई अपराधी या किडनैपर नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के लिए यह सब नाटक कर रहे थे। पकड़े गए युवकों में से एक उत्तर प्रदेश का और बाकी तीन गोपालपुर थाने के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में युवाओं और उनके अभिभावकों को सख्त चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि रील्स बनाने के चक्कर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ और आम जनता में दहशत फैलाने वाली हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


विज्ञापन
Rajesh Pandey

लेखक के बारे में

By Rajesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन