गोपालगंज में जलजमाव बना हादसे का कारण, बाइक सवार गिरकर घायल; ग्रामीणों ने सड़क सुधार की उठाई मांग

Author Prashant pathak|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद घायलों को निकलते स्थानीय लोग  | Prabhat Khabar Network

सड़क दुर्घटना के बाद घायलों को निकलते स्थानीय लोग | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम जलजमाव के कारण एक बाइक सवार रमेश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. ग्रामीणों ने सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर नाराजगी जताई है.

विज्ञापन

Gopalganj News: श्रीपुर थाना क्षेत्र के मिश्र बतरहा गांव के समीप श्रीपुर–कोयला देवा मुख्य सड़क पर सोमवार की शाम जलजमाव के कारण एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गया. घायल की पहचान रमेश प्रसाद के रूप में हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे चालक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल बाइक सवार को उठाया और प्राथमिक सहायता दी. इसके बाद उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने जलजमाव को लेकर नाराजगी जाहिर की. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में इस सड़क पर हमेशा पानी जमा रहता है, जिसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है.

ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं. बावजूद इसके समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है.

जल निकासी और सड़क मरम्मत की मांग

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


विज्ञापन
Prashant Pathak

लेखक के बारे में

By Prashant Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन