गोपालगंज में NEET छात्रों के प्रस्तावित आंदोलन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी

Author Manish Raj|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

शहर में फ्लैग मार्च करती पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में NEET छात्रों के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील की है.

विज्ञापन

गोपालगंज: NEET छात्रों के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. इसी क्रम में सदर एसडीपीओ चंदन कुमार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गों पर निकला फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च में नगर इंस्पेक्टर प्रवीण प्रभाकर सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे. मार्च नगर थाना से शुरू होकर पुरानी चौक, दरगाह रोड, अंबेडकर चौक, पोस्ट ऑफिस मोड़ समेत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा.

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. साथ ही कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है. भ्रामक, अफवाह फैलाने वाली या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

कानून व्यवस्था से समझौता नहीं

प्रशासन का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी तरह से माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और मुस्तैद है.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन