ई -शिक्षाकोष की खुली पोल: गोपालगंज में 5639 शिक्षकों की उपस्थिति संदिग्ध, शिक्षा पदाधिकारी ने मांगा जबाब

Published by :Vivek Singh
Published at :03 May 2026 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News E-Shikshakosh exposed teachers Gopalganj suspicious

सांकेतिक तस्वीर

Gopalganj News: गोपालगंज जिले में शिक्षकों की उपस्थिति के डेटा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिले के शिक्षक,शिक्षिकाएं और प्रधान शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति संदिग्ध पाई गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) ने सभी संबंधित शिक्षकों से 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले में शिक्षकों की उपस्थिति व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. ई -शिक्षाकोष के एक दिन के डेटा ने ही चौंकाने वाला खुलासा किया है.

इसमें 5639 शिक्षक,शिक्षिकाएं और प्रधान शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति संदिग्ध पाई गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) योगेश कुमार ने सभी संबंधित शिक्षकों से 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है.

जानें जांच में क्या मिला?

जांच में सामने आया है कि कई शिक्षक “ऑन मार्क ड्यूटी” दिखाए हैं. जबकि कुछ बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए है. इसके अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक तय समय से देर,विद्यालय पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करते पाए गए है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मांगा जबाब?

जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए साफ कहा है. समय पर विद्यालय पहुंचना और सही तरीके से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य है. उन्होंने साफ- साफ चेतावनी दी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि तय समय के भीतर जवाब नहीं मिलने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. ई -शिक्षाकोष के माध्यम से अब शिक्षकों की उपस्थिति पर नियमित निगरानी की जा रही है. जिससे अब किसी भी तरह की गड़बड़ी तुरंत सामने आ रही है. जिला शिक्षा पदाधिकारी के इस सख्त कार्रवाई से जिले के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है.

( गोपालगंज से संजय अभय की रिपोर्ट )

Also Read: गोपालगंज में घर के बाहर सोए युवक को अज्ञात अपराधियों ने सिर में मारी गोली

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन