गोपालगंज में घर के बाहर सोए युवक को अज्ञात अपराधियों ने सिर में मारी गोली
पुलिस को व्यान दर्ज करवाते परिजनों की तस्वीर
Gopalganj Crime News: गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र से एक घटना सामने आई है. आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर युवक को सिर में गोली मारी गई है. पाटीदारों के साथ लंबे समय से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Gopalganj Crime News: गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र से एक घटना सामने आई है. आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर एक युवक को सिर में गोली मारी गई .
घायल युवक की पहचान मीरगंज थाना इलाके के जिगना जगत राम तोताराम टोला का निवासी जंग बहादुर यादव का पुत्र संतोष कुमार है . संतोष कुमार का अपने पाटीदारों के साथ लंबे समय से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था.
इस मामले को लेकर कोर्ट में भी केस लंबित है. आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया.
घटना के बारे में परिजनों क्या बताया?
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि संतोष कुमार घर के बाहर सो रहा था . देर रात अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और सिर में गोली मार दी. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल मीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल संतोष कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल उनका इलाज जारी है. घायल के बड़े भाई राम किशोर यादव ने आरोप लगाया है कि पाटीदार मदन कुमार यादव, हरिनंद यादव और हरिकेश यादव के साथ पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. उन्हीं लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
घटना के बारे में पुलिस ने क्या बताया?
मीरगंज थाना पुलिस का कहना है कि गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
(गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट)
Also Read: बिहार में कोयला विक्रेता बनने का बड़ा मौका, कॉर्पोरेशन ने जिलावार मांगे आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










