89% लोग अब AI फीचर्स देखकर खरीद रहे फोन, स्मार्टफोन मार्केट में आया नया ट्रेंड
स्मार्टफोन खरीदने का नया ट्रेंड / सिंबॉलिक पिक
नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में 89% यूजर्स स्मार्टफोन खरीदते समय AI फीचर्स को अहम मानते हैं. जानें कैसे बदल रहा है स्मार्टफोन खरीदने का ट्रेंड.
भारत में स्मार्टफोन खरीदने का तरीका तेजी से बदल रहा है. पहले जहां लोग कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर को प्राथमिकता देते थे, अब Artificial Intelligence यानी AI नए फैसलों का फोकस पॉइंट बन चुका है. एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक करीब 89 प्रतिशत यूजर्स स्मार्टफोन खरीदते समय AI फीचर्स को अहम मान रहे हैं. इसका मतलब साफ है कि आने वाले समय में AI सिर्फ एक फीचर नहीं बल्कि स्मार्टफोन की पहचान बनने वाला है.
AI फीचर्स बन रहे हैं नया गेमचेंजर
Flipkart और Counterpoint Research की एक संयुक्त रिपोर्ट, Smartphone Insights Report 2026 के अनुसार, अब यूजर्स AI का इस्तेमाल सिर्फ वॉयस असिस्टेंट तक सीमित नहीं रख रहे. कंटेंट क्रिएशन, फोटो एडिटिंग, पर्सनलाइजेशन और स्मार्ट सर्च जैसे कामों में AI की भूमिका तेजी से बढ़ी है. खास बात यह है कि अब ₹15,000 से ₹20,000 के बजट वाले स्मार्टफोन में भी AI फीचर्स आम होते जा रहे हैं. पहले जो टेक्नोलॉजी प्रीमियम फोन्स तक सीमित थी, वह अब मिड-रेंज में तेजी से पहुंच रही है.
कीमत अभी भी बड़ा फैक्टर, EMI का बढ़ा ट्रेंड
AI के बढ़ते क्रेज के बावजूद भारतीय यूजर्स कीमत को नजरअंदाज नहीं कर रहे. करीब 60 प्रतिशत खरीदार अब भी वैल्यू फॉर मनी को सबसे बड़ा फैक्टर मानते हैं. वहीं 33 प्रतिशत लोग EMI ऑप्शन के जरिए महंगे स्मार्टफोन खरीद रहे हैं. इसके अलावा 57 प्रतिशत लोग ब्रांड पर भरोसा करते हैं और 56 प्रतिशत यूजर्स ऑनलाइन रिव्यू देखकर फैसला लेते हैं.
अलग-अलग यूजर्स का अलग AI इस्तेमाल
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि हर उम्र और यूजर ग्रुप का AI इस्तेमाल अलग है. Gen Z यूजर्स AI का इस्तेमाल एंटरटेनमेंट और कंटेंट बनाने के लिए ज्यादा करते हैं. वहीं मिलेनियल्स इसे काम और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए अपनाते हैं. महिला यूजर्स AI का उपयोग रोजमर्रा के काम और लाइफस्टाइल मैनेजमेंट के लिए ज्यादा करती हैं.
डिजाइन और कलर भी बना ट्रेंड
सिर्फ फीचर्स ही नहीं, अब स्मार्टफोन का लुक भी लोगों को आकर्षित कर रहा है. करीब 64 प्रतिशत यूजर्स रंगीन और स्टाइलिश फोन पसंद करते हैं और इसके लिए 5 प्रतिशत तक ज्यादा कीमत देने को भी तैयार हैं. खासकर टियर-2 शहरों और युवा ग्राहकों में यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है.
बदल रहा है स्मार्टफोन बाजार का गेम
यह रिपोर्ट दिखाती है कि भारतीय यूजर्स अब ज्यादा समझदारी से खरीदारी कर रहे हैं. वे सिर्फ नए लॉन्च से प्रभावित नहीं होते, बल्कि रोजमर्रा के उपयोग और अनुभव को ध्यान में रखते हैं. यही वजह है कि कंपनियां अब हर बजट में बेहतर AI अनुभव देने पर जोर दे रही हैं.
यह भी पढ़ें: 15 हजार से कम में बेस्ट 5G स्मार्टफोन, मई 2026 में ये फोन दे रहे बैटरी, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले का कॉम्बो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










