गोपालगंज में घरेलू विवाद से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, बरौली में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज में घरेलू विवाद से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, बरौली में युवक की मौत

Gopalganj News: गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के देवपुर उपाध्याय टोला में घरेलू विवाद से तंग आकर 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Gopalganj News:(मनीष राज) गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के देवपुर उपाध्याय टोला में घरेलू विवाद से तंग एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया.

मृतक की पहचान देवपुर उपाध्याय टोला निवासी हसनैन अंसारी के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार रविवार की रात किसी घरेलू विवाद को लेकर वह काफी परेशान और नाराज था. इसी दौरान उसने अपने घर में गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

सुबह परिजनों ने देखा शव, मच गई चीख-पुकार

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो वह फंदे से लटका हुआ मिला. यह दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और लोगों की भीड़ जुट गई.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद बरौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

बरौली थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

Also Read: गयाजी में तीन बड़ी लूट कांडों का खुलासा, झारखंड से हथियार के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन