Gopalganj News: मांझा बाजार में पूर्व आर्मी जवान पर जानलेवा हमला

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News: मांझा बाजार में पूर्व आर्मी जवान पर जानलेवा हमला

Gopalganj News: पीएससी सुरक्षा गार्ड को चाकू से गोदा, शरीर पर आधा दर्जन वार; हालत गंभीर

विज्ञापन

Gopalganj News: (अखिल कुमार) गोपालगंज जिले मांझा थाना क्षेत्र के मांझा बाजार में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान पूर्व आर्मी जवान एवं वर्तमान में पीएससी में तैनात सुरक्षा गार्ड वीरेंद्र बारी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके शरीर पर आधा दर्जन से अधिक जगहों पर चाकू के गहरे जख्म पाए गए हैं.

पेप्सी दुकान के पास शुरू हुआ विवाद

बताया जाता है कि मांझा बाजार स्थित एक पेप्सी दुकान के पास वीरेंद्र बारी का बेटा खड़ा था. इसी दौरान कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद थमने के बजाय और उग्र हो गया.

बेटे को बचाने पहुंचे पिता पर टूट पड़े हमलावर

विवाद की सूचना मिलने पर वीरेंद्र बारी मौके पर पहुंचे वह पूर्व आर्मी जवान होने के साथ वर्तमान में मांझा पीएससी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं. जैसे ही उन्होंने मामले को शांत कराने की कोशिश की, आरोपियों ने अचानक उन पर चाकू से हमला बोल दिया. हमलावरों ने एक के बाद एक कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद स्थानीय दुकानदारों एवं लोगों ने साहस दिखाते हुए घायल सुरक्षा गार्ड को वहां से हटाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई. डॉक्टरों के अनुसार शरीर में कई गंभीर जख्म होने के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है.

पुरानी रंजिश में हमला होने की आशंका

सूचना मिलते ही मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उसी रंजिश में इस हमले को अंजाम दिया गया है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

घटना के बाद मांझा बाजार एवं आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस संभावित आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. मामले को लेकर मांझा थाना पुलिस ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: औरंगाबाद मंडी में सेब और अंगूर के दाम ऊंचे स्तर पर

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन