Gopalganj News : बैकुंठपुर में कार की चपेट में आने से बाइकसवार चाचा-भतीजा हुए घायल

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : बैकुंठपुर में कार की चपेट में आने से बाइकसवार चाचा-भतीजा हुए घायल

बैकुंठपुर. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बसाव गांव के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बसाव गांव के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में जगदीशपुर गांव निवासी 50 वर्षीय सराजुद्दीन अंसारी व उनके भतीजा 21 वर्षीय शमशाद अंसारी बताये गये हैं. बताया जाता है कि दोनों बाइक से गैस का नंबर लगाकर घर पहुंचाकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बसाव गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन