गोपालगंज में NH-27 पर डिवाइडर से टकराई बाइक: युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज में NH-27 पर डिवाइडर से टकराई बाइक: युवक की मौत

Gopalganj News: गोपालगंज के चैनपट्टी गांव के पास NH-27 पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में कुचायकोट निवासी 26 वर्षीय कृष्ण प्रसाद गुप्ता की मौत हो गई. पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के NH-27 स्थित चैनपट्टी गांव के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपनी बाइक से NH-27 पर जा रहा था. इसी दौरान चैनपट्टी गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया. हालांकि उसकी हालत बेहद गंभीर थी और कुछ ही देर बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के बद्री मोड़ निवासी सदानंद शाह के 26 वर्षीय पुत्र कृष्ण प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

अस्पताल में गूंजती रही परिजनों की चीख-पुकार

सदर अस्पताल पहुंचते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतक के भाई और भाभी की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया. परिजनों को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे.

CCTV फुटेज की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नगर इंस्पेक्टर पीके प्रभाकर ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे की सही वजह सामने आ सके.

तेज रफ्तार बनी मौत की वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Also Read: गयाजी में तीन बड़ी लूट कांडों का खुलासा, झारखंड से हथियार के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन