Gopalganj News : बागेश्वर धाम से बालाजी की प्रतिमा पहुंची रामनगर, हुआ भव्य स्वागत

Gopalganj News : भोरे के रामनगर में स्थित राम जानकी मठ पर छह मार्च से शुरू होने वाली पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा को लेकर मंगलवार को बागेश्वर धाम से बालाजी की प्रतिमा रामनगर पहुंची.
भोरे. भोरे के रामनगर में स्थित राम जानकी मठ पर छह मार्च से शुरू होने वाली पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा को लेकर मंगलवार को बागेश्वर धाम से बालाजी की प्रतिमा रामनगर पहुंची. धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम से पहले हर जगह बालाजी की प्रतिमा भेजने का प्रचलन है, जो मंगलवार को पहुंच गयी. रामनगर में प्रतिमा का भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद मठ के अंदर उन्हें विराजमान कराया गया.
बागेश्वर धाम से पहुंची टीम
वहीं, दूसरी तरफ बागेश्वर धाम से वहां की टीम पहुंच गयी है, जिनके द्वारा मंच, लाइटिंग और साउंड का काम किया जा रहा है. सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से कमान संभाल ली गयी है. डीएम प्रशांत कुमार सीएच व एसपी अवधेश दीक्षित यज्ञ स्थल पर जाकर देख चुके हैं. सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. वैसे खुफिया एजेंसियों के द्वारा भी यहां अपना कमान संभाल ली गयी है.
राम जानकी मठ परिसर में रखी गयी बालाजी की प्रतिमा
बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन से दो दिन पूर्व रामनगर मठ पर बालाजी का आगमन हुआ. सुनहरे रंग में बालाजी की प्रतिमा बागेश्वर धाम की टीम रामनगर लेकर पहुंची, जिसे राम जानकी मठ परिसर में रखा गया. प्रतिमा आगमन के दौरान महंत हेमकांत शरण देवाचार्य जी महाराज के अलावा अन्य साधुओं की टीम ने आरती की. इसके बाद उन्हें अंदर विराजमान कराया गया. बागेश्वर धाम से आये लोगों ने बताया कि जहां भी उनका कार्यक्रम होता है, वहां दो दिन पहले बालाजी का आगमन हो जाता है. इन्हीं के प्रभाव से दिव्य दरबार का आयोजन किया जाता है.भोरे-मीरगंज मुख्य पथ पर 6 से 10 मार्च तक बड़े वाहनों का परिचालन बंद
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन को लेकर 6 से 10 मार्च तक भोरे-मीरगंज मुख्य पथ पर बड़े वाहनों के परिचालन को रोक दिया गया है. अब गोपालगंज की तरफ जाने वाले वाहन भोरे चारमुहानी से घूमकर बगही के रास्ते पंचदेवरी जायेंगे, वहां से सीधे गोपालगंज पहुंचेंगे. वहीं, मीरगंज की तरफ से आने वाले वाहनों को सवैया फील्ड निकाला जायेगा, वहां से उन्हें माड़ीपुर लाया जायेगा. फिर बथुआ-जमुनहां के रास्ते भोरे-मिश्रौली पाठ में लाया जायेगा, जहां से वे चारमुहानी तक आ सकेंगे.लखरांव बाग में श्रद्धालुओं के वाहन होंगे पार्क
वहीं श्रद्धालुओं की बसों को लखरांव बाग में पार्क कराया जायेगा. मीरगंज की तरफ से आने वाली श्रद्धालुओं से भरी बसों को राधागंज में पार्क कराया जायेगा. राधागंज और लखरांव बाग से सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों को पूरी तरह रोक दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




