Gopalganj News: भीषण गर्मी के बीच आम जनमानस को मिली राहत की सौगात

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News: भीषण गर्मी के बीच आम जनमानस को मिली राहत की सौगात

Gopalganj News: नगर पंचायत के वाटर कूलर, प्याऊ और वाटर एटीएम बने लोगों का सहारा

Gopalganj News: नगर पंचायत के वाटर कूलर, प्याऊ और वाटर एटीएम बने लोगों का सहारा

विज्ञापन

Gopalganj News: (अरबिंद कुमार चौबे) गोपालगंज जिले में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच कटेया नगर पंचायत द्वारा आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए की गई पेयजल व्यवस्था इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलर, प्याऊ एवं वाटर एटीएम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं. लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के बीच स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की आवश्यकता को देखते हुए नगर पंचायत ने यह पहल की है, जिसकी स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं.

राहगीरों और यात्रियों को मिल रहा शुद्ध पेयजल

कटेया बस स्टैंड के समीप स्थापित वाटर एटीएम से राहगीरों एवं यात्रियों को आसानी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। भीषण गर्मी में सफर करने वाले लोगों के लिए यह व्यवस्था काफी राहतभरी साबित हो रही है. इसके अलावा नगर पंचायत द्वारा कई वार्डों में वाटर कूलर लगाए गए हैं, जबकि बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्याऊ की व्यवस्था की गई है.

मजदूरों और दुकानदारों को मिल रही राहत

नगर पंचायत की इस पहल का सबसे अधिक लाभ मजदूरों, दुकानदारों, रिक्शा चालकों एवं राहगीरों को मिल रहा है। गर्मी में घंटों काम करने वाले लोग इन प्याऊ एवं वाटर कूलर के माध्यम से ठंडा पानी पीकर राहत महसूस कर रहे हैं. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पहले लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल उपलब्ध होने से बड़ी सुविधा मिली है.

लोगों ने की नगर पंचायत की सराहना

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की इस पहल को जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकने की समस्या काफी हद तक दूर हुई है. नागरिकों ने उम्मीद जताई कि नगर पंचायत आगे भी इसी तरह आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी कार्य करती रहेगी.

Also Read: औरंगाबाद मंडी में सेब और अंगूर के दाम ऊंचे स्तर पर

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन