ePaper

महावीरी मेले में युवक की पिटाई के मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 20 Nov 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
महावीरी मेले में युवक की पिटाई के मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

थावे. स्थानीय थाना क्षेत्र के चनावे गांव में महावीरी मेला देखने पहुंचे एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

थावे. स्थानीय थाना क्षेत्र के चनावे गांव में महावीरी मेला देखने पहुंचे एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है. लछवार गांव के संजीव कुमार गिरि ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह शाम करीब साढ़े पांच बजे चनावे में झंडे का मेला देखने गये थे. भीड़-भाड़ के दौरान उनके शरीर से रंजन यादव को हल्का धक्का लग गया. इसी बात पर रंजन यादव गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर रंजन यादव, आदित्य यादव और ललन यादव ने मिलकर लोहे के पाइप से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और संजीव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थावे ले गये, जहां उनका उपचार हुआ. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन