ePaper

उपरछंटा गांव में महिला की हत्या के मामले में तीन पर नामजद प्राथमिकी, पुत्र की शिकायत पर पट्टीदारों को किया गया आरोपित

Updated at : 20 Jan 2026 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
उपरछंटा गांव में महिला की हत्या के मामले में तीन पर नामजद प्राथमिकी, पुत्र की शिकायत पर पट्टीदारों को किया गया आरोपित

थावे. स्थानीय थाना क्षेत्र के उपरछंटा गांव में पूर्व के जमीन विवाद को लेकर हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.

विज्ञापन

थावे. स्थानीय थाना क्षेत्र के उपरछंटा गांव में पूर्व के जमीन विवाद को लेकर हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. मृतका के पुत्र रवींद्र महतो ने गांव के ही अपने पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. प्राथमिकी के अनुसार मृत महिला सोना देवी सोमवार की सुबह शौच के लिए घर से बाहर गयी थी. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर रवींद्र महतो ने अपनी बहन मीना कुमारी को उन्हें खोजने के लिए भेजा. जब बहन भी काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो रवींद्र स्वयं खोजबीन के लिए घर से निकले. इसी दौरान बैजनाथ महतो के पुत्र मूरत महतो ने उन्हें सूचना दी कि बलुआ पर खेत में एक महिला गिरी हुई है. मौके पर पहुंचने पर रवींद्र ने देखा कि उनकी बहन मीना कुमारी मां के पास बैठकर रो रही थी और जमीन पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था. रवींद्र ने जब अपनी मां को उठाने की कोशिश की, तो पाया कि सोना देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. रवींद्र महतो ने आरोप लगाया है कि पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद के कारण गांव के ही विक्रमा महतो, चुनीलाल महतो और जितेंद्र महतो ने उनकी मां की हत्या की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि हत्या में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन