ePaper

कटेया में महिला से मारपीट और लूट मामले में प्राथमिकी

Updated at : 21 Sep 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
कटेया में महिला से मारपीट और लूट मामले में प्राथमिकी

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के रामाटोली दयाराम भलुही में एक महिला के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के रामाटोली दयाराम भलुही में एक महिला के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है. पीड़िता पूनम देवी ने थाने में शिकायत में प्राथमिकी में बताया है कि वह अपने घर में सो रही थी, तभी भोला यादव और रीना देवी आये और दरवाजा पीटने लगे. दरवाजा खोलने पर भोला यादव गलत नीयत से कमरे में घुस गया और बदतमीजी करने लगा. विरोध करने पर दोनों ने उसका बाल पकड़कर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गयी. मारपीट के दौरान रीना देवी ने उसके कान के सोने का झुमका और गले का मंगलसूत्र झपट लिया. चिल्लाने पर आसपास के लोग मदद के लिए आये, जिससे पीड़िता की जान बची. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन