जमीन के विवाद म��ं मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
जमीन के विवाद म��ं मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलही डीह गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आयी है.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलही डीह गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आयी है. पीड़ित जयप्रकाश राय की ओर से थाने में पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार, जयप्रकाश राय ने अपने खेत में 20 दिन पहले धान की बोआइ की थी. आरोप है कि विश्वनाथ राय, दीनानाथ राय और उनके परिवार के सदस्यों ने उस जमीन पर अवैध कब्जे की नीयत से पौधा लगा दिया. अगली सुबह जब जयप्रकाश और उनके भाई विनोद राय खेत में पहुंचे, तो विवाद हुआ. इसी दौरान किशन राय सहित अन्य लोगों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया. झड़प में जेब में रखे 1350 रुपये और गले की सोने की चेन भी लूट ली गयी. वीडियो बनाने पर जितेंद्र राय को भी धमकाया गया और उनसे जबरन फोटो खिंचवाई गयी. पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दी गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन