कटेया में गाय धोने के विवाद में मारपीट, प्राथमिकी

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरिया टोला बरवा गांव में गाय धोने के विवाद को लेकर तीन लोगों से मारपीट की गयी.
कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरिया टोला बरवा गांव में गाय धोने के विवाद को लेकर तीन लोगों से मारपीट की गयी. पीड़ित संतोष सिंह ने थाने में आवेदन दिया कि मुन्ना ठाकुर उनके घर के सामने सड़क पर गाय धो रहा था. जब उनकी मां ने कहा कि रात का समय है और पानी उनके घर के पास आ रहा है जिससे छोटे बच्चे गिर सकते हैं, तो मुन्ना ठाकुर सहित चार लोगों ने लाठी और चाकू लेकर उन पर और उनकी मां पर हमला कर दिया. बचाने आयी उनकी पत्नी सरस्वती देवी के साथ भी मारपीट की गयी. इस दौरान पड़ोसियों ने आवाज सुनकर आकर झगड़ा खत्म कराया. पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




