सीढ़ी से गिरकर बुजुर्ग की मौत, गोपालगंज के भोजली गांव की घटना

गोपालगंज जिले के भोजली गांव में एक दुखद हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति की सीढ़ी से गिरने के कारण मौत हो गई. परिवार में मातम और गांव में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Gopalganj News: गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के भोजली गांव में सोमवार की रात एक हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सीढ़ी से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.
मृतक की पहचान भोजली गांव निवासी प्रभु राय, पिता वासुदेव राय के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर जादोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
जादोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सीढ़ी से गिरने के कारण हुई मौत का प्रतीत होता है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










