घर से बुला कर युवक को मारी थी गोली, आरोपित धराया

Updated:
विज्ञापन
घर से बुला कर युवक को मारी थी गोली, आरोपित धराया

Gopalganj news : युवक को गोली मारनेवाला आरोपित हथियार के साथ धराया

विज्ञापन

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के शहबजवा गांव में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया था, जिसमें शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, छह मई की रात करीब 11:30 बजे शाजिद हुसैन को फोन कर घर से बाहर बुलाया गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनके पेट में गोली मार दी. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-वन एवं नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी. वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया था. घायल शाजिद हुसैन को पहले सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया. फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शकलदीप उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके घर से देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपित ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इस मामले में नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Dharmendra Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन