मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के खिलाफ सीपीआइएम ने किया विरोध प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के खिलाफ सीपीआइएम ने किया विरोध प्रदर्शन

गोपालगंज. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को गोपालगंज में एसआइआर, मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को गोपालगंज में एसआइआर, मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और सभा का आयोजन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने एसआइआर प्रक्रिया को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता नहीं है और इसमें आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है. उन्होंने मांग की कि आधार कार्ड, राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र को पहचान के वैध दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जाये. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में तीन लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिये गये हैं, जिसका विवरण सार्वजनिक करने की मांग की गयी. इस प्रदर्शन का नेतृत्व सच्चिदानंद ठाकुर ने किया. उनके साथ मुन्ना प्रसाद, अधिवक्ता विजय कुमार भाटी, मैनेजर माली, हृदयानंद सिंह, राजेंद्र रावत, रघुनाथ सिंह, मोहम्मद हसन, जितेंद्र मांझी, राजेश मांझी, सुभाष शर्मा, गामा सिंह, राजूराम, मोतीलाल वकील, रामायण सिंह व राम राउत सहित कई अन्य नेता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन